{"_id":"6298a5cbdec4f30ea975487c","slug":"boxer-ashish-chowdhary-qualifies-for-commonwealth-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"Boxer Ashish Chowdhary: राष्ट्रमंडल खेलों के लिए मुक्केबाज आशीष चौधरी ने किया क्वालीफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Boxer Ashish Chowdhary: राष्ट्रमंडल खेलों के लिए मुक्केबाज आशीष चौधरी ने किया क्वालीफाई
Thu, 02 Jun 2022 05:31 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 02 Jun 2022 05:31 PM IST
सार
बड़े भाई जॉनी चौधरी ने बताया आशीष चौधरी 28 जुलाई से इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक के बाद राष्ट्रमंडल खेलों के लिए आशीष चौधरी का चयन होना बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
मुक्केबाज आशीष चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में हिमाचल प्रदेश के मुक्केबाज आशीष चौधरी भी दम दिखाएंगे। आशीष ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। आशीष के चयन से प्रशंसकों में खुशी है। बड़े भाई जॉनी चौधरी ने बताया आशीष चौधरी 28 जुलाई से इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक के बाद राष्ट्रमंडल खेलों के लिए आशीष चौधरी का चयन होना बड़ी उपलब्धि है। जॉनी चौधरी ने कहा है कि उन्हें पूरी आशा है कि राष्ट्रमंडल खेलों में आशीष चौधरी स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम ऊंचा करेंगे।
विज्ञापन
इधर, विधायक राकेश जम्वाल ने आशीष चौधरी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। आशीष चौधरी ने बॉक्सिंग में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। वह जहां टोक्यो ओलंपिक 2020 में भाग लेकर प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं, वहीं अप्रैल माह में थाइलैंड ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में 81 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया है। इससे पूर्व वह नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में रजत, इंडोनेशिया में हुई एशिया टेस्ट इवेंट इंटरनेशनल प्रतियोगिता और आर्मी स्पोर्ट्स संस्थान पुणे में हुई सीनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन