फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Both the accused arrested in Pulgharat firing case of Mandi, Desi pistol and cartridges also recovered from th

हिमाचल: मंडी के पुलघराट गोलीकांड मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार, कमरे से देसी कट्टा, कारतूस भी बरामद

Tue, 25 Mar 2025 06:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Mar 2025 06:03 PM IST
सार

 मंडी शहर के साथ लगते पुलघराट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Both the accused arrested in Pulgharat firing case of Mandi, Desi pistol and cartridges also recovered from th
गोली लगने से घायल घायल ढाबा संचालक प्रदीप गुलेरिया। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला मुख्यालय मंडी के समीप पुलघराट में बीती शुक्रवार रात हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने यूपी के मुजफ्फरनगर के दो सगे भाइयों को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। दोनों बल्ह घाटी के ढांगू स्थित किराये के कमरे में रह रहे थे। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल देसी कट्टा तमंचा, एक कारतूस और बाइक बरामद की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी मोहम्मद अजमल (25) और आजम (19) निवासी हाउस नंबर 260 गांव एवं डाकघर सुजडू जिला मुजफ्फनगर (उत्तर प्रदेश) बल्ह घाटी के ढांगू में किराये के कमरे में रहे थे। आरोपी एल्यूमीनियम फिटिंग का काम करते हैं। तकनीकी जांच के सहारे पुलिस आरोपियों तक पहुंची और तथ्य पुख्ता करते हुए सोमवार देर रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घटना वाले दिन 21 मार्च को दोपहर करीब 2:00 बजे दोनों आरोपी नेरचौक से मंडी होते हुए बाइक पर भुंतर गए। शाम करीब 7:30 बजे तक भुंतर बाजार में लूटपाट की मंशा से घूमे। शातिर सॉफ्ट टारगेट दुकान ढूंढ रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मंडी की ओर रवाना हुए। दोनों ने टकोली और औट क्षेत्र में काफी समय बिताया। रात करीब 10:45 बजे मंडी पहुंचे। पुलघराट में ढाबे में खाना पैक करवाने के बाद इन्होंने करीब 11:45 बजे वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

दोनों आरोपियों के साथ किराये के कमरे में 13 वर्षीय उनका छोटा भाई भी रहता है। आरोपियों के कब्जे से मिले देसी कट्टे की फॉरेंसिक जांच करवाई जाएगी। आरोपियों के पास कुल दो कारतूस थे। इनमें एक घटना वाले दिन चलाया था, जबकि दूसरा बरामद कर लिया गया है। यह देसी कट्टा और कारतूस कहां से खरीदा, इसके बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस ने जांच करते हुए फिलहाल आरोपियों के ठेकेदार से भी बातचीत की है। पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर कब से ये दोनों यहां रह रहे थे और किस-किस के पास इन्होंने काम किया है।

यह है मामला
21 मार्च की रात को बाइक सवार दो युवकों ने मंडी के पुलघराट में ढाबा में खाना पैक करवाया। इसी दौरान गल्ले से नकदी निकाल ली और ढाबा में मौजूद एलईडी भी ले उड़े। ढाबा संचालक से और धनराशि की मांग की, लेकिन कुछ न होने की बात पर भड़के आरोपियों ने गोली चलाने की धमकी दे डाली। जाते हुए शातिरों ने गोली चला दी। इससे ढाबा संचालक के हाथ और गाल में चोटें आई हैं। पुलिस ने एएसपी सचिन हीरेमठ की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की और अब दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।

पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोपों को आरोपियों से क्रॉस वेरिफाई किया जाएगा। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है- साक्षी वर्मा, पुलिस अधीक्षक मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed