फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Boranj By Election, BJP and Congress May Announce Candidate on Saturday.

भोरंज उपचुनाव: आज तय हो सकते हैं भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी

Sat, 18 Mar 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 18 Mar 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
Boranj By Election, BJP and Congress May Announce Candidate on Saturday.

हिमाचल की भोरंज विधानसभा सीट पर नौ अप्रैल को होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों का शनिवार को एलान हो सकता है। भाजपा ने संभावित प्रत्याशियों के नाम पार्टी के संसदीय बोर्ड को भेज दिए हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार को आवेदन करने वाले नौ नामों की सूची लेकर दिल्ली चले गए हैं। दोनों दलों के प्रत्याशियों के नाम पर पार्टी हाईकमान शनिवार को मुहर लगा सकती हैं। शुक्रवार सुबह विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और सुक्खू के बीच प्रत्याशियों को लेकर लंबी मंत्रणा हुई।
विज्ञापन


शनिवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का भी नई दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। भाजपा की ओर से पार्टी हाईकमान को भेजे संभावित प्रत्याशियों में पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय आईडी धीमान के पुत्र डॉ. अनिल धीमान, जिला परिषद सदस्य पवन कुमार और प्रदेश सचिव कमलेश कुमारी का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के पुख्ता सूत्रों की मानें तो डॉ. अनिल धीमान के नाम पर मुहर लग सकती है। पवन कुमार कवरिंग कैंडिडेट हो सकते हैं। हालांकि, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने अभी किसी प्रत्याशी का नाम फाइनल होने से इनकार किया है।

संसदीय बोर्ड तय करेगा भाजपा प्रत्याशी का नाम

Boranj By Election, BJP and Congress May Announce Candidate on Saturday.

कहा कि संसदीय बोर्ड ही प्रत्याशी का नाम फाइनल करेगा। उधर, जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि 20 मार्च को विशाल रैली के साथ प्रत्याशी से नामांकन पत्र भरवाया जाएगा। 9 अप्रैल को मतदान, जबकि 13 अप्रैल को मतगणना होगी।

वहीं, कांग्रेस टिकट के लिए पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रोमिला, पूर्व मंत्री धर्मसिंह चौधरी के पुत्र नीरज चौधरी, एपीएमसी के चेयरमैन प्रेम कौशल, सुरेश कुमार, सुक्रांत भाटिया, ओमप्रकाश धीमान, डॉ. रमेश डोगरा और अनिल चौधरी ने आवेदन किया है।

सूत्रों के मुताबिक इन सभी नामों को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष ने काफी माथापच्ची की। अंतिम फैसला हाईकमान पर छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed