{"_id":"677f823f866e5250db86564240992ee6","slug":"boondi-ladoo-recipe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए, कैसे बनते हैं बूंदी के लड्डू?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए, कैसे बनते हैं बूंदी के लड्डू?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 28 Aug 2014 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूंदी के लड्डू काफी स्वादिष्ट होते हैं। इसे बनाना भी आसान हैं। आइए आप भी सीखिए।
विज्ञापन
आवश्यक सामग्री
बेसन - 1 कप
चीनी - 1 1/2 कप
छोटी इलाइची - 6
पिस्ते - 1 टेबल स्पून
खरबूजे के बीज - 1 1/2 -2 टेबल स्पून
तेल - 1 टेबल स्पून, बेसन के घोल में डालने के लिए
देशी घी - बूंदी तलने के लिए
विधि
सबसे पहले बेसन को बड़े प्याले में छान कर निकाल लें। इसके बाद थोड़ा सा पानी डालें और बेसन को गुठलियां खत्म होने तक घोल लें। थोड़ा पानी और मिलाएं। इसमें तेल भी डाल दीजिये और बेसन को अच्छी तरह फैटिए।
फिर चमचे से लगातार गिरने वाली कनसिसटेन्सी का घोल बना लें। (एक कप बेसन का घोल बनाने के लिए आधा कप से थोड़ा यानि कि 1-2 टेबल स्पून अधिक पानी लगा है)। घोल को 10-15 मिनट के लिए रख दें।
विज्ञापन
इसके बाद चाश्नी बनाने के लिए किसी बर्तन में चीनी डालें और उसमें 1 कप पानी डाल दें। चीनी को पानी में घुलने दें। घुलने के बाद 3-4 मिनट तक चाशनी को पकने के बाद चाशनी को चैक करें। लड्डू के लिए चाशनी तैयार है।
विज्ञापन
छोटी इलाइची को छील कर दाने निकाल लें। पिस्ते को पतले पतले बारीक काट लीजिए। खरबूजे के बीज ड्राई रोस्ट कर लें। फिर कढ़ाई में घी डालकर गरम करें और इसमें बेसन को अच्छी तरह एक बार और फैंट लें।
कलछी को गरम घी के 6- 7 इंच ऊपर रखिये और कलछी के ऊपर चम्मच से बेसन का घोल लें। कलछी के छेदों से बेसन निकल कर कढ़ाई में गिरता है और गोल बूंदी बन जाता है। कढ़ाई में जितनी बूंदी आ जाए उतनी गिरा दें। अब बूंदी को गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लें। सारी बूंदी इसी तरह तल कर निकाल लीजिए।
चाशनी में इलाइची के दाने, 1 छोटी चम्मच पिस्ते बचाकर, सारे पिस्ते और खरबूजे के बीज डाल दीजिए। तैयार बूंदी चाशनी में डालकर सारी चीजें मिक्स करके डुबा दीजिये और बूंदी को चाशनी में आधा घंटे तक डूबे रहने दें। बूंदी चाशनी को अपने अन्दर एब्जोर्ब कर लेंगी।
हाथों से थोड़ा सा पानी लगाकर थोड़ी सी बूंदी 2-3 टेबल स्पून बूंदी या जितना बड़ा लड्डू बनाना चाहते हैं उसके हिसाब से उतनी बूंदी हाथ में उठा कर दोनों हाथों की मदद से दबादबा कर गोल लड्डू बनाइए। बाद में इन्हें खुली हवा में 5-6 घंटे छोड़ दें ताकि ये खुश्क हो जाएं। बहुत ही स्वादिष्ट बूंदी के लड्डू बनकर तैयार है।