फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Book houses are being opened in every district: Kashyap

हर जिले में खोले जा रहे किताब घर : कश्यप

Fri, 28 Nov 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Book houses are being opened in every district: Kashyap
शिमला। भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से विद्यालय और महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं, शोधकर्ताओं तथा पाठक वर्ग के लिए प्रदेश के कई जिलों में किताब घर खोले जा रहे हैं। विभाग ने यह फैसला गेयटी थियेटर शिमला में स्थित किताब घर की तर्ज पर लिया है। किताब घर उन जिलों में खोले जा रहे हैं जहां विभाग के अपने सभागार हैं। विभाग की निदेशक रीमा कश्यप ने बताया कि प्रारंभिक स्तर पर जिला शिमला का किताब घर 2022 में सचिव (भाषा एवं संस्कृति) राकेश कंवर के प्रोत्साहन और मार्गदर्शन पर गेयटी थियेटर शिमला में खोला था। अब हमीरपुर, ऊना, मंडी, बिलासपुर, सोलन, कुल्लू में किताब घर स्थापित किए हैं। यह लोग हिमाचल के साहित्यकारों की रचनाएं, विभागीय प्रकाशन एवं पत्रिकाएं पढ़ सकते हैं। यह किताब घर प्रतिदिन सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक खुला रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article