फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bonus To HIMUDA Employees, Approval to New Recruitment.

हिमुडा कर्मचारियों को बोनस, पेंशनरों को मिलेगा डीए, नए पद भी भरेंगे

Wed, 30 Nov 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 30 Nov 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
Bonus To HIMUDA Employees, Approval to New Recruitment.

हिमुडा के निदेशक मंडल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एक अगस्त 2016 से 5 प्रतिशत अंतरिम राहत तथा एक जनवरी 2016 से 6 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता प्रदान करने को मंजूरी प्रदान की। बैठक में कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद अपोलो म्यूनिख हेल्थ इंश्योरेंश कंपनी लिमिटेड के माध्यम से चिकित्सा प्रतिपूर्ति सुविधा के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की गई।

विज्ञापन


इसके अलावा वर्ष 2015-16 में पात्रता के आधार पर बोनस प्रदान करने को भी स्वीकृति प्रदान की। बैठक की अध्यक्षता शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने की। निदेशक मंडल ने हिमुडा में प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से अनुबंध आधार पर वास्तुकार वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन के तीन पद, माली के एक पद, बावर्ची के चार पदों तथा डाटा एंट्री के तीन पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरने को मंजूरी प्रदान की।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त तीन लिपिकों तथा एक सेवादार को करुणामूलक आधार पर नियुक्ति करने को भी स्वीकृति प्रदान की गई। आवासीय कालोनी सोलन में खाली भूमि को खेल गतिविधियों के प्रयोग में लाने को भी स्वीकृति प्रदान की। बैठक में हिमुडा के अलाटियों को अनुमानित लागत को एकमुश्त जमा करने पर 5 प्रतिशत की छूट देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की। बैठक में वरिष्ठता के आधार पर सीनियर असिस्टेंट को ग्रेड-2 और 15 लिपिकों को सीनियर असिस्टेंट बनाने को मंजूरी दी गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा हिमुडा के इलेक्ट्रिकल सिविल कार्य के एबीसीडी ठेकेदारों की टेंडर सीमा को लोक निर्माण विभाग के समान बढ़ाने को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में न्यू शिमला क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों में पार्किंग स्लॉट विकसित करने के लिए नगर निगम शिमला से अनापत्ति प्रमाण पत्र की मंजूरी प्राप्त करने के प्रस्ताव को भी सहमति प्रदान की गई। निदेशक मंडल ने ऊना जिला के मौजा टटेरा, घनारी तथा मौजा छटेरा, उप तहसील दुलेहड़ में आवासीय कालोनियां विकसित करने के लिए जमीन खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की।


जाठिया देवी में टाउनशिप के लिए एमओयू साइन
बैठक में सिंगापुर कार्पोरेशन इंटरप्राइजिस को शिमला के नजदीक जाठिया देवी में बेहतर टाउनशिप विकसित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने को भी मंजूरी दी। बैठक में 2.71 करोड़ रुपये की लागत से शिमला स्थित बीसीएस फेस-2 से नीचे आवासीय परिसर में आंतरिक तथा बाहरी सुविधाओं वाले 8  फ्लैट के निर्माण तथा धर्मशाला के रक्कड़ में प्री फैब्रीकेटिड तकनीक के माध्यम से अधीक्षण अभियंता तथा कार्यकारी अभियंताओं के आवासों के निर्माण को भी स्वीकृति प्रदान की। हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, अतिरिक्त मुख्य सचिव शहरी विकास मनीषा नंदा, निदेशक शहरी विकास विभाग आरके प्रुथी, हिमुडा के कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव निदेशक कश्यप निदेशक मंडल के गैर सरकारी सदस्य व अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed