फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bollywood star Sunny Deol inaugurate restaurant at mandi.

सन्नी देयोल ने निभाया 10 साल पहले किया वायदा, परिवार सहित पहुंचे

Thu, 23 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट(मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट(मंडी) Updated Thu, 23 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bollywood star Sunny Deol inaugurate restaurant at mandi.
अभिनेता सन्नी देयोल ने अपने घर काम कर चुके शख्स से 10 साल पहले किए वायदे को पूरा कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के सुपर स्टार अभिनेता सन्नी देयोल ने हिमाचल के जिला मंडी ‌में भांबला पहुंच कर 10 वर्ष पहले अपने घर में काम कर चुके भांबला निवासी विनोद कुमार मिंटू के नव निर्मित बैंबो रेस्टोरेंट का उद्घाटन कर अपना वायदा निभाया।

विज्ञापन


सन्नी देयोल ने रेस्टोरेंट से सीर खड्ड को निहारा। वे कुछ पल विनोद कुमार के साथ बिताने के बाद मनाली के लिए रवाना हो गए। रेस्टोरेंट के मालिक विनोद कुमार ने बताया कि अभिनेता सन्नी देयोल के घर नौकरी करते वक्त उसने सन्नी को अपने घर आने का न्योता दिया था।

विज्ञापन

मनाली जाते समय सन्‍नी ने पूरा किया वायदा

Bollywood star Sunny Deol inaugurate restaurant at mandi.

बुधवार को सन्नी देयोल ने अपना वायदा पूरा किया। विनोद कुमार ने बताया कि पैसे कमाने के बाद जब वह मायानगरी से घर आया तो पहाड़ी शैली में बांस सेव निर्मित रेस्टोरेंट बनाया और दस दिन पूर्व फोन कर सन्नी देयोल से बात की।

सन्नी देयोल ने निमंत्रण को स्वीकार किया और आने की तिथि भी तय कर दी थी। सन्नी देयोल ने परिवार सहित मनाली जाते समय बुधवार को 11 बजे रेस्टोरेंट का उद्घाटन कर चाय का कप पीने के बाद मनाली की ओर प्रस्थान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed