हिमाचल की बेटी कंगना रणौत का बॉलीवुड में फिर डंका
- तनु वेड्स मनु रिटर्नस फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए चुना गया है बेस्ट एक्ट्रेस
- पैतृक गांव भांबला आई हैं बॉलीवुड अदाकारा, सोमवार को मिली अवार्ड की सूचना
- रंगून फिल्म का भविष्य जानने के लिए ज्योतिष की शरण में पहुंचीं कंगना रणौत
- नेशनल अवार्ड मिलने से प्रदेश में खुशी का माहौल है, माता-पिता और परिजन खुश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल की बेटी एवं अभिनेत्री कंगना रणौत का एक बार फिर बॉलीवुड में डंका बजा है। 63वें नेशनल फिल्म फेयर अवार्ड में कंगना को तनु वेड्स मनु रिटर्नस फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला। जिला मंडी के भांबला गांव की बॉलीवुड सुपरस्टार कंगना रणौत को नेशनल अवार्ड मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अभिनेत्री कंगना रविवार को अपने पैतृक घर भांबला पहुंची थीं। सोमवार को नेशनल अवार्ड मिलने की सूचना मिली। इससे कंगना, माता-पिता समेत अन्य परिजन गदगद हैं। 17 वर्ष की आयु में बॉलीवुड में कदम रखने वाली कंगणा आज सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्हें तीसरी बार नेशनल अवार्ड मिलने की घोषणा हुई है।
2009 में उन्हें फैशन फिल्म में बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवार्ड मिला। 2015 में क्वीन फिल्म में बेहतरीन अदाकारी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। गैंगस्टर फिल्म से हिट हुईं कंगना अब तक दर्जनों फिल्मों में लीड रोल कर चुकी हैं। मात्र चंद वर्षों में ही उन्होंने बॉलीवुड में एक बेहतरीन छाप छोड़ी है।
मेहनत ने दिलाया मुकाम- कंगना को बचपन से सांस्कृतिक समारोह में डांस सहित अन्य कार्यक्रम पेश करने का शौक था। यही जज्बा उन्हें 17 वर्ष की आयु में बॉलीवुड ले आया। दिल्ली में थियेटर के दौरान उन्होंने अरविंद गौड़ के मार्गदर्शन में अभिनय किया। अभिनय के जुनून और कड़ी मेहनत से कंगना ने बॉलीवुड में मुकाम हासिल किया।
बेटी कंगना पर नाज- कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने कहा कि उनकी बेटी ने मेहनत के दम पर बॉलीवुड में सबको पछाड़ा है। मेहनत से बॉलीवुड में एक पहचान बनाई है। उन्हें बेटी पर नाज है। कंगना की आशा रणौत का कहना है कि कंगना ने अपने हुनर से मुकाम हासिल किया है। बेटी कंगना के बुलंदियों की ओर बढ़ते कदमों से खुशी है।
ज्योतिष लेखराज बोले, हिट साबित होगी कंगना की रंगून फिल्म
उन्होंने दावा किया कि कंगना के ग्रह नक्षत्र इतने उच्च हैं कि वे हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन की तरह अभिनय के क्षेत्र में लंबी पारी खेलते हुए आस्कर अवार्ड तक जीतेंगी। पंडित लेखराज ने कहा कि कंगना ने उनके साथ मिलकर हिमाचल की बेटियों के उत्थान के लिए एक मेगा प्रोजेक्ट शुरू करने की बात भी की है।
कंगना बोलीं, जोगिंद्रनगर को ज्योतिष हब बनाए प्रदेश सरकार
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने कहा कि फिल्मों में अपना निर्देशन शुरू करने पर वह हिमाचल को फिल्म शूटिंग का अभिन्न अंग बनाएंगी। अभिनेत्री कंगना रणौत सोमवार को जोगिंद्रनगर में ज्योतिषाचार्य डॉ. लेखराज शर्मा से मिलने पहुंची थीं। इस दौरान कंगना की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भी खासी भीड़ उमड़ी।
सोमवार को हस्तरेखा विशेषज्ञ एवं शारदा ज्योतिष निकेतन कार्यालय जोगिंद्रनगर के संस्थापक कैप्टन डॉ. लेखराज शर्मा से अपनी हस्तरेखा और सितारों के संदर्भ में जानने के लिए कंगना जोगिंद्रनगर पहुंची थीं।
इस दौरान पत्रकारों से उन्होंने कहा कि वह तनु वेडस मनु रिटर्नस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिलने से वह खुश हैं। कंगना ने सरकार के माध्यम से बेटियों को बचाने के लिए चलाए गए कार्यक्रम ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’ अभियान की भी जमकर तारीफ की।
कहा- ज्योतिषाचार्य डॉ. लेखराज शर्मा के बारे में मुंबई में मिली जानकारी
उन्होंने कहा कि उन्हें ज्योतिषाचार्य डॉ. लेखराज शर्मा के संदर्भ में मुंबई में जानकारी हासिल हुई और यह सुनकर उन्हें बेहद खुशी हुई कि जिला मंडी में ही ऐसी महान हस्ती विराजमान हैं। इसीलिए वह उनसे मिलने के लिए पहुंचीं। उन्होंने कहा कि डॉ. लेखराज शर्मा ने प्रदेश को ज्योतिषाचार्य का हब बनाया है।
इस हुनर को देखते हुए प्रदेश सरकार को जोगिंद्रनगर को ज्योतिष हब बनाकर इसका पूरे प्रदेश में प्रसार करना चाहिए। कंगना का जोगिंद्रनगर दौरा बेहद गोपनीय रहा लेकिन पता चलते ही जोगिंद्रनगर में उनके चाहने वालों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। बेकाबू भीड़ को देखते हुए फैंस से रूबरू हुए बिना ही वह निकल र्गइं।
इससे पहले उन्होंने मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को संदेश दिया कि उनके प्यार और प्रोत्साहन कि बदौलत ही वह आज इतने बडे़ कला मंच का अभिन्न अंग हैं। उनकी जिंदगी में उनके चाहने वालों की खास अहमियत है।