फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bollywood queen kangana ranaut at manali

पृथ्वी को दुलार कर मायानगरी लौटीं बॉलीवुड क्वीन कंगना, इसलिए आईं थी मनाली

Thu, 07 Dec 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 07 Dec 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
bollywood queen kangana ranaut at manali

बॉलीवुड क्वीन कंगना बहन रंगोली के बेटे पृथ्वी राज चंदेल को दुलार कर वापस मायानगरी लौट गई हैं। पांव में चोट लगने के चलते वह मनाली स्थित अपने बंगले में आराम फरमाने पहुंची थीं। यहां के बाद कंगना ने पैतृक गांव भांबला में बहन के बेटे के एक समारोह में भाग लिया। 

विज्ञापन


यहां रंगोली के बेटे पृथ्वी राज के साथ कंगना ने लम्हे बिताए। मनाली के सिमसा स्थित क्वीन कंगना का बंगला बनकर तैयार हो गया है। ठेकेदार ने बंगले को तैयार कर केयर टेकर के हवाले कर दिया है। 
विज्ञापन


बंगला बनने के बाद कंगना ने यहां करीब तीन-चार दिन गुजारे हैं। पांव में चोट लगने के बाद मनाली की खूबसूरत वादियों में आराम करने के लिए कंगना पहुंची थी। इसी बीच कंगना ने भांबला स्थित अपने घर में भी दस्तक दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंगना का नया बंगला है खास

bollywood queen kangana ranaut at manali

अपनी बहन रंगोली के हाल ही में हुए बेटे के एक समारोह में भाग लिया। कंगना ने बेटे पृथ्वी राज को दुलार कर घर में कुछ समय बिताया और माया नगरी के लिए रवाना हो गई। 

बालीवुड की भागमभाग भरी जिंदगी से फुर्सत के पलों को प्राकृतिक सौंदर्य के बीच गुजारने के लिए कंगना ने मनाली के सिमसा में नया बंगला बनाया गया है। कई बदलाव करने के बाद हाल ही में यह बंगला पूरी तरह से बनकर तैयार हुआ है। 

बर्फबारी को देखते हुए इस बंगले को विशेष रूप से तैयार करवाया गया है। इधर, अभिनेत्री कंगना रणौत के पिता अमरदीप रणौत ने बताया कि मनाली की शांत वादियों में बेटी कंगना ने कुछ दिन आराम किया है। बाद में वह भांबला स्थित घर में बेटी रंगोली के बेट पृथ्वी राज के जन्म को लेकर एक समारोह में भी पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed