फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bollywood queen Kangana Could not come to her home village to celebrate birthday

जन्मदिन मनाने पैतृक गांव नहीं आ सकीं बॉलीवुड क्वीन कंगना, ये है वजह

Sun, 24 Mar 2019 11:47 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पतलीकूहल/ मनाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पतलीकूहल/ मनाली Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 24 Mar 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
Bollywood queen Kangana Could not come to her home village to celebrate birthday
फाइल फोटो

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत अपना 32वां जन्मदिन मनाने के लिए अपने पैतृक गांव नहीं पहुंच सकीं। वे मुंबई से मंडी के भांवला स्थित अपने घर के लिए निकली भी थीं, लेकिन मनाली में खराब मौसम की आशंका के चलते एयरपोर्ट से ही वापस लौट गईं।

विज्ञापन


उनका पिछले साल की तरह इस बार भी पर्यटन नगरी मनाली में बनाए अपने नए आशियाने में जन्मदिन मनाने का इरादा था, लेकिन खराब मौसम के चलते वे नहीं आ सकीं।

शनिवार को कंगना रणौत के माता-पिता ने पैतृक घर भांवला के समीप हाल ही में बॉलीवुड क्वीन की ओर से निर्मित मंदिर में खास पूजा-अर्चना करवाई। वहीं, कंगना के लिए करियर के हिसाब से यह साल काफी लकी साबित हुआ है।
विज्ञापन


पहली बार मणिकर्णिका फिल्म में अभिनय के साथ निर्देशन का जिम्मा संभालते के बाद उनकी फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। फिल्म इतिहास में किसी महिला प्रधान फिल्म के सौ करोड़ रुपये कमाने वाली यह पहली बनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जयललिता की बायोपिक में काम कर रहीं कंगना

Bollywood queen Kangana Could not come to her home village to celebrate birthday
फाइल फोटो

कंगना रणौत इन दिनों मेंटल हूं मैं और पा के अलावा बाहुबली फिल्म बनाने वाली टीम के साथ एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। फिल्म में तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता की बायोपिक में काम कर रही हैं।

जयललिता का रोल निभाने के लिए कंगना बंद कमरे में मेडिटेशन के अलावा कई अभिनय विधियों पर रियाज कर रही हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कंगना गैंगस्टर, क्वीन, तनु वेड्स मनु और मणिकर्णिका जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनके पिता का कहना है कि उनकी लाडली ने साबित किया है कि आज बेटी और बेटा एक समान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed