{"_id":"58289e344f1c1ba16fb3bb3f","slug":"bollywood-celebrities-looking-for-dream-home-in-manali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली में सपनों का आशियाना खोज रहीं बॉलीवुड हस्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली में सपनों का आशियाना खोज रहीं बॉलीवुड हस्तियां
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Updated Mon, 14 Nov 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
मनाली
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की हस्तियों को गगनचुंबी देवदार के पेड़ों की तलहटी में बसी मनाली कुछ ज्यादा ही भाने लगी है। लिहाजा, मनाली में बसने की हसरत पालने वाली बॉलीवुड शख्सियतों की फेहरिस्त दिनोंदिन लंबी होती जा रही है। कभी मायानगरी से ताल्लुक रखने वाले राजकुमार एकमात्र बॉलीवुड हीरो हुआ करते थे।
विज्ञापन
अब मनाली में बसने वाले बॉलीवुड स्टार की संख्या सात तक पहुंच गई है। राजकुमार के बाद रामायण सीरियल बनाने वाले रामानंद सागर ने मनाली में जमीन खरीदी। इसके बाद मंदाकिनी, दीप्ति नवल और सन्नी दयोल ने अपना अड्डा जमा लिया। तीन बार की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत ने तो इंग्लैंड में बसने का इरादा छोड़कर मनाली में बंगला बनाना शुरू कर दिया। कुछ माह बाद इसके तैयार होते ही मनाली शिफ्ट हो जाएंगी।
विज्ञापन
सिलवर स्क्रीन की पहली हीरोइन देविका रानी के नग्गर में बसने को लेकर हिमाचल के सभी लोग जानते हैं। दीप्ति नवल ने मनाली के हरिपुर में अपना पेंटिंग को लेकर स्टूडियो तक खोल दिया है। अभिनेता ऋतिक रोशन के सहपाठी नकुल खुल्लर की मानें तो वे सुजैन के जाने के बाद सुने हुए घर में लौटने की बजाय मनाली में बसने को तरजीह दे रहे है।
विज्ञापन
समय के अभाव और गैर हिमाचली के यहां जमीन लेने की कानूनी औपचारिकताओं के पूरा होते ही वे भी यहां आशियाना सजा लेंगे। स्थानीय फिल्म कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था का कहना है कि मनाली की खूबसूरती के पर्दे पर उजागर होने के चलते अब यह लिस्ट और लंबी होती जाएगी।
पूर्व पीएम वाजपेयी का भी है मनाली में घर
पूर्व प्रधानमंत्री अजय विहारी वाजपेयी का भी मनाली के प्रीणी में घर है। वाजपेयी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं।