फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bollywood Actress Raima Sen murder during movie shooting in Manali Himachal Pradesh

शूटिंग रिपोर्ट: बॉलीवुड एक्ट्रेस राइमा सेन का मनाली में कत्ल!

Sun, 22 Jan 2017 04:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नग्गर/मनाली
ब्यूरो/अमर उजाला, नग्गर/मनाली Updated Sun, 22 Jan 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Raima Sen murder during movie shooting in Manali Himachal Pradesh

बॉलीवुड एक्ट्रेस राइमा सेन का मनाली के सरसेई जंगल में मर्डर हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसीपी अश्वनी दीक्षित का ग्रामीणों ने घेराव कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चौंकिए मत हम रीयल लाइफ नहीं बल्कि रील लाइफ की बात कर रहे हैं। दरअसल मर्डर मिस्ट्री पर आधारित बॉलीवुड मसाला फिल्म वोदका डायरिज की शूटिंग के सिलसिले में यह सीन शुक्रवार को मनाली के सरसेई जंगल में फिल्माया।

विज्ञापन

सीन के लिए 18 बार रिटेक

Bollywood Actress Raima Sen murder during movie shooting in Manali Himachal Pradesh

शूटिंग सुबह नौ बजे शुरू हो गई। हालांकि राइमा सेन को ठंड लगने के चलते सेट पर गैस हीटर का बंदोबस्त किया गया। वहीं, एसीपी बने केके मेनन इत्मिनान के साथ अपने सीन का इंतजार करते रहे। इस सीन के लिए 18 बार रिटेक किया गया। वहीं, अगला सीन ऐतिहासिक धरोहर गांव नग्गर में फिल्माया गया। जहां केके मेनन को नग्गर कैसल के समीप ट्रैफिक जाम में फंसा हुआ दिखाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस महीने रिलीज होगी फिल्म

Bollywood Actress Raima Sen murder during movie shooting in Manali Himachal Pradesh

इस सीन के लिए नग्गर में कुछ देर के लिए यातायात को रोकना भी पड़ा। फिल्म के निदेशक कुशल श्रीवास्तव ने बताया कि फिल्म को चार माह में पूरा कर लिया जाएगा। मई माह में इसे रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बर्फबारी के चलते उनके सीन बेहतर बन पाए। इसके लिए उन्होंने एक माह तक यूनिट को मुंबई में रोके रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed