कंगना के आशियाने में होंगी ये खासियतें, कारीगर भी खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी मनाली के सिमसा में हिमाचल की बेटी और बॉलीवुड ‘क्वीन’ कंगना रणौत के सपनों का घर बनना शुरू हो गया है। कंगना के घर की बनावट पहाड़ी तो सजावट मुंबई स्टाइल में होगी। सर्दियों में बर्फ से बचने के लिए फायर प्लेस तो गर्मियों के लिए
स्वीमिंग पूल बनाया जाएगा। मनाली के ठेकेदार प्रताप को इसका जिम्मा सौंपा गया है। मनाली के वास्तुकार दुनी चंद ने कंगना की पसंद के मुताबिक घर का नक्शा तैयार किया है। घर में तीन बेडरूम, पूजा घर, हाल, डाइनिंग रूम, ड्राइंग रूम, किचन बनेगा।
यहां से बुलाए जाएंगे कारीगर
बाहरी ढांचा तैयार होने के बाद भीतर की सजावट के लिए मुंबई से कारीगर बुलाए जाएंगे। घर तक ढाई बीघा जमीन पर सड़क निकाली जाएगी और इसके दोनों ओर सेब के पौधे भी होंगे। उल्लेखनीय है कि कंगना ने अपने पिता अमरदीप रणौत से फुर्सत के पलों में हिमाचल की आबोहवा में समय बिताने की इच्छा जताई थी।
पिता ने मनाली में जमीन देखी और कंगना ने परिवार के साथ साइट विजिट कर रजिस्ट्री संबंधी औपचारिकताएं पूरी कीं। ढाई बीघा जमीन कंगना के नाम होने के बाद अब मकान का काम शुरू हो गया है। (फाइल फोटो: मनाली में तहसीलदार ऑफिस में जमीन खरीदने संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने पहुंची कंगना)
बॉलीवुड की इन हस्तियों के घर भी है मनाली में
कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने बताया कि मनाली के सिमसा में निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। घर के इंटीरियर कार्य के लिए मुंबई से कारीगर बुलाए जा रहे हैं।
पर्यटन नगरी मनाली में अभिनेता राजकुमार, देविका रानी, मंदाकिनी, रामानंद सागर और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का घर भी है। अब बॉलीवुड ‘क्वीन’ कंगना रणौत भी यहीं अपना आशियाना सजाने जा रही हैं।