फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bollywood actor Prem Chopra turns emotional after reaching SD school at shimla

आखिर क्यों नम हुईं प्रेम चोपड़ा की आंखें?

Fri, 25 Jul 2014 08:13 PM IST
Updated Fri, 25 Jul 2014 08:13 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actor Prem Chopra turns emotional after reaching SD school at shimla
मशहूर बॉलीवुड अभिनेता प्रेम चोपड़ा जब शिमला के एसडी स्कूल में पहुंचे तो उनकी आंखें भर आईं। एसडी स्कूल में अपना क्लास रूम देख वे भावुक हो गए। प्रेम चोपड़ा ने उपस्थित लोगों के साथ अपने बचपन की यादें साझा कीं।
विज्ञापन


प्रेम चोपड़ा का बचपन शिमला में ही बीता था। शहर के इसी स्कूल में प्रेम चोपड़ा ने पढ़ाई की थी। इन दिनों वे कलर्स चैनल के शो ‘हर घर कुछ कहता है’ की शूटिंग के लिए शिमला पहुंचे हैं।
विज्ञापन


शो के होस्ट व अभिनेता विनय पाठक भी प्रेम चोपड़ा के साथ शिमला आए हैं। शो ‘हर घर कुछ कहता है’ में जानी मानी हस्तियों के बचपन के दिनों और उनके घर की स्मृतियों को दर्शाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लास रूम में की शूटिंग

Bollywood actor Prem Chopra turns emotional after reaching SD school at shimla

शूटिंग यूनिट ने शुक्रवार को एसडी स्कूल के गेट, कैंपस और क्लास रूम में शूटिंग की। शूटिंग के दौरान एसडी स्कूल में प्रेम चोपड़ा और ‘हर घर कुछ कहता है’ शो के होस्ट अभिनेता विनय पाठक पर शॉट फिल्माए गए।

एसडी स्कूल के अलावा शुक्रवार को होटल क्लार्क में भी शूटिंग की गई। शूटिंग के बाद प्रेम चोपड़ा ने रिज मैदान और मालरोड पर घूमने का लुत्फ उठाया। उन्होंने स्थानीय लोगों और सैलानियों के साथ फोटो खिंचवाए और आटोग्राफ भी दिए।

‘हर घर कुछ कहता है’ शो की शूटिंग शुक्रवार को एसडी स्कूल और होटल क्लार्क में की गई। शूटिंग यूनिट ने प्रेम चोपड़ा की शिमला से जुड़ी यादों को शूट किया।'
- विशाल बहल, लोकल शूटिंग कोआर्डिनेटर

विभाजन के बाद शिमला आया था परिवार

Bollywood actor Prem Chopra turns emotional after reaching SD school at shimla

प्रेम चोपड़ा का शिमला से पुराना रिश्ता है। प्रेम चोपड़ा का जन्म लाहौर में हुआ था। विभाजन के बाद उनके पिता रणबीर लाल चोपड़ा परिवार को लेकर भारत आए और शिमला में बस गए। प्रेम चोपड़ा का बचपन शिमला में बीता। शिमला से प्रेम चोपड़ा मुंबई चले गए और अपना फिल्मी कैरियर शुरू किया।

शनिवार को वापस मुंबई लौटेंगे प्रेम चोपड़ा
बॉलीवुड अभिनेता प्रेम चोपड़ा शनिवार को शिमला से वापस मुंबई लौट जाएंगे। शहर में तीन दिन शूटिंग के बाद कलर्स चैनल के शो ‘हर घर कुछ कहता है’ की शूटिंग यूनिट के वापस लौटने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed