फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bolero plunges into gorge near mandi three died.

150 मीटर खाई में गिरी बोलेरो, तीन की मौत

Thu, 26 Mar 2015 08:07 AM IST
Updated Thu, 26 Mar 2015 08:07 AM IST
विज्ञापन
bolero plunges into gorge near mandi three died.

तत्तापानी-पंधार वाया निहरी मार्ग पर बुधवार शाम को लकड़ी से लाद एक बोलेरो कैंपर किंदर (मंडी) के समीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कैंपर में सवार चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही करसोग थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाना माना जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जनोल से किंदर की ओर आ रहा बोलेरो कैंपर किंदर के समीप अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस को सूचित किया। कैंपर में सवार तीन लोगों को गंभीर हालत में खाई से निकाल कर एंबुलेंस से उपचार के लिए सुन्नी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान तीन घायलों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

लकड़ी से लदा था बोलेरो

bolero plunges into gorge near mandi three died.

मृतकों की पहचान रमेश कुमार पुत्र तुलसी राम निवासी किंदर तहसील सुंदरनगर, चालक किशोरी लाल पुत्र मोती राम निवासी किंदर, केशव राम पुत्र स्व. दिला राम निवासी डोघारी गांव के रूप में हुई है। करसोग थाना पुलिस को हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस सेवा से मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

करसोग थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि लकड़ी से लदा बोलेरो कैंपर किंदर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सवार तीन लोगों की सुन्नी अस्पताल में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही का माना जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed