फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bolero camper fall in satluj river, three died.

बोलेरो कैंपर सतलुज में गिरी, तीन लोगों की मौत

Wed, 04 Mar 2015 02:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 04 Mar 2015 02:56 PM IST
विज्ञापन
bolero camper fall in satluj river, three died.

शिमला के रामपुर में एक बोलेरो कैंपर के सतलुज में गिरने से इसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग अभी तक लापता है।

विज्ञापन


हादसा उस समय हुआ जब कैंपर में सवार होकर पांच लोग रामपुर से ब्रो की ओर जा रहे थे। यहां पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सतलुज नदी में जा गिरी।

हादसे में मारे गए सभी लोग कुल्लू जिला के बताए जा रहे हैं। पुलिस लापता लोगों की तलाश कर रही है।

गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने दी पुलिस को सूचना

bolero camper fall in satluj river, three died.

जानकारी के अनुसार हादसा देर रात करीब नौ बजे हुआ। गाड़ी को गिरते समय समीप की गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने देखा जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची मगर अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन नहीं हो पाया। इसके बाद बुधवार सुबह उजाला होते हुए पुलिस अग्निशमन कर्मियों और स्‍थानीय लोगों ने मिलकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

क्रेन के जरिए गाड़ी को निकाला गया तो इसमें तीन लोगों के शव बरामद किए गए जबकि दो लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों की हुई शिनाख्त

bolero camper fall in satluj river, three died.

लापता लोगों की तलाश के लिए स्‍थानीय गोताखोरों की मदद भी ली जा रही है। मगर करीब छह घंटे से चल रहे इस सर्च ऑपरेशन में लापता लोगों की तलाश नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतकों के शवों के पोस्टमार्टम संबंधित प्रकिया शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान राजेश कुमार (18) निवासी गांव तनुन पंचायत कुल्लू, ताराचंद निवासी गांव चांटी और लक्की (32) निवासी  निवासी पंजाब के तौर पर हुई है। हादसे में ताराचंद का भाई जयचंद और एक अन्य शख्स अभी तक लापता है।

पुलिस के अनुसार इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मगर अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed