फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Board of Technical Education will release the result of PAT exam on this day

HP PAT Result: हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड इस दिन जारी करेगा पैट का परिणाम, ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

Wed, 31 May 2023 06:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 31 May 2023 06:13 PM IST
सार

प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर 21 मई को संचालित की गई बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट-2023) का परिणाम एक जून को जारी होगा। इससे पहले बोर्ड ने बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट-2023) की उत्तर कुंजी 27 मई को जारी कर अभ्यर्थियों को आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए दो दिन का समय दिया था।

विज्ञापन
Board of Technical Education will release the result of PAT exam on this day
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर 21 मई को संचालित की गई बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट-2023) का परिणाम एक जून को जारी होगा। इससे पहले बोर्ड ने बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट-2023) की उत्तर कुंजी 27 मई को जारी कर अभ्यर्थियों को आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए दो दिन का समय दिया था। कुछ अभ्यर्थियों ने आपत्तियां दर्ज करवाई थीं, जिनके समाधान के उपरांत अब एक जून को प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि यह परिणाम तकनीकी शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर www.hptechboard.com पर एक जून को उपलब्ध हो जाएगा।

विज्ञापन


परीक्षार्थी अपने परिणाम बोर्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है। इसके अतिरिक्त बोर्ड ओर से 28 मई को आयोजित की गई बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (लीट-2023) की उत्तर कुंजी भी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अतः अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर अपने प्रश्न पत्र की सीरिज के अनुसार उत्तर कुंजी देख सकते है। यदि किसी अभ्यर्थी को इस उत्तर कुंजी में कोई आपति हो तो वे अपनी आपत्ति प्रामाणिक साक्ष्यों के एक जून को शाम पांच बजे तक दर्ज करवा सकते है। इसके बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति बोर्ड द्वारा स्वीकार नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed