फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Board of School Education should be out of the purview of income tax, the chairman raised the matter with the Union Education Minister

धर्मशाला: इनकम टैक्स के दायरे से बाहर हो स्कूल शिक्षा बोर्ड, अध्यक्ष ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से उठाया मामला

Fri, 08 Apr 2022 07:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Apr 2022 07:35 PM IST
सार

डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि शिक्षा बोर्ड अधिनियम-1968 में अस्तित्व में आया है और वर्ष 2009 से पहली बार आयकर विभाग की ओर से शिक्षा बोर्ड के खातों की जांच और मूल्यांकन किया गया और आयकर विभाग की ओर से बोर्ड पर आयकर लगाया था।

विज्ञापन
Board of School Education should be out of the purview of income tax, the chairman raised the matter with the Union Education Minister
शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिले। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को इनकम टैक्स के दायरे से बाहर किया जाए। यह मांग बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से दिल्ली में भेंट के दौरान उठाई। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मांग उठाई कि बोर्ड को इनकम टैक्स के दायरे से बाहर किया जाए। डॉ. सोनी ने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि शिक्षा बोर्ड अधिनियम-1968 में अस्तित्व में आया है और वर्ष 2009 से पहली बार आयकर विभाग की ओर से शिक्षा बोर्ड के खातों की जांच और मूल्यांकन किया गया और आयकर विभाग की ओर से बोर्ड पर आयकर लगाया था।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वे पहले भी इस मामले को पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, तत्कालीन शिक्षा मंत्री  सुरेश भारद्वाज और तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के माध्यम से उठा चुके हैं। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने पूरे मामले को ध्यान से सुनने के बाद उन्हें दिए गए दस्तावेजों सहित मामले को संबंधित विभाग को आगामी कार्रवाई के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed