{"_id":"5c530527bdec2229c12b8519","slug":"bo-of-forest-department-died-in-a-car-accident-in-kumarsain-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार दुर्घटना में वन विभाग के बीओ की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार दुर्घटना में वन विभाग के बीओ की मौत, दो घायल
Thu, 31 Jan 2019 07:54 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुमारसैन(रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुमारसैन(रामपुर बुशहर)
Published by: ashok chauhan
Updated Thu, 31 Jan 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन थाना के अंतर्गत एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से वन विभाग के बीओ की मौत हो गई है जबकि एक आरओ और वनरक्षक घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है। दो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को बिथल-गोधना लिंक रोड पर कार नंबर एचपी 09 बी1029 अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभों के दो स्टे वायरों के बीच में लटकी गई।
विज्ञापन
जिसमे राम लाल बतौर वन खंड अधिकारी शिलारू की मौके पर मौत हो गई। मोहन लाल वर्मा पुत्र राम सरण वर्मा गांव शोलाधार डाकघर फागू तहसील ठियोग वन परिक्षेत्र अधिकारी कोटगढ़ और वनरक्षक हाटू बीट कमलजीत घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते पुलिस की टीम एएसआई सैंज हेमचंद की अगुवाई में मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद वीरवार को परिजनों को सौंपा। आरओ मोहन वर्मा का कुमारसैन अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि वाहन आरओ कोटगढ़ मोहन वर्मा का था जिसे वनरक्षक कमल चला रहा था। वनरक्षक कमल की हालात गंभीर देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
उधर, एसडीएम कुमारसैन चेतना खड़वाल ने कहा कि प्रशासन ने मृत व्यक्ति के परिवार को दस हजार की राहत राशि दी है, जबकि घायलों को इलाज चल रहा है। वहीं हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है।