फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Blue whale game amit suicide case story

ब्लू व्हेल गेम: बिना पोस्टमार्टम के ही कर दिया अमित का अंतिम संस्कार

Fri, 15 Sep 2017 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 15 Sep 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
Blue whale game amit suicide case story

फंदे पर झूल कर मौत को गले लगाने वाले ग्यारह साल के अमित कुमार का बिना पोस्टमार्टम के ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की असल वजह का पता लगाने में मदद मिल सकती थी। शुरूआती जांच में सभी यह मान कर चल रहे हैं अमित ने खुद फंदा लगाकर जान दी है।

विज्ञापन

हिमाचल: ब्लू व्हेल गेम ने ली एक और बच्चे की जान, सुसाइड नोट में लिखा-' मुझसे कोई प्यार नहीं करता'
विज्ञापन

घटनास्थल से मिला सुसाइड नोट इस ओर संकेत करता है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस हालांकि हर पहलु को खंगाल रही है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अभाव में जांच की चुनौतियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत का खेल, ब्लू व्हेल की पहेली नहीं सुलझी तो मासूम अमित ने दे दी जान
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम कराने से अभिभावकों ने इनकार कर दिया था। इस बीच पुलिस ने अमित के पिता का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है। 

पुलिस के अनुसार इस तरह के मामलों का सच जानने के लिए सुसाइड नोट को भी फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाता है। लिखावट के नमूनों का मिलान किया जाता है।

मौत की असल वजह क्या रही होगी

Blue whale game amit suicide case story
एसपी सौम्या सांबशिवन

मौत की असल वजह क्या रही होगी अब इस पर सारी जांच केंद्रित हो गई है। पुलिस ने अमित के पिता का मोबाइल कब्जे में लेकर पता लगाने की कोशिश शुरू की दी है कि अमित कौन कौन सी गेम खेलता था और कौन सी गेम उसने डाउनलोड की थी। उधर, जिला प्रशासन की ओर से वीरवार को तहसीलदार देहरा ने अमित के परिजनों से बातचीत की।

उपायुक्त ने भी टेलीफोन पर अभिभावकों से घटना का दुख जताया। वे शुक्रवार को परिजनों से मुलाकात भी करेंगे। उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि बच्चे ने ब्लू व्हेल गेम खेलने के बाद आत्महत्या की है इसके पुष्ट प्रमाण नहीं है।

क्योंकि बच्चे के पिता ने कहा कि उसने मोबाइल गेम खेले होंगे लेकिन ब्लू व्हेल गेम के बारे में कुछ नहीं बता सकते। एसपी शिमला सौम्या सांबशिवन ने कहा कि अभिभावकों के इनकार करने पर अमित का पोस्टमार्टम नहीं किया गया है। मौके पर पुलिस के अलावा और भी लोग मौजूद थे। जिनके सामने अभिभावकों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed