फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   blood tests in igmcblood tests in igmc

Shimla News: आईजीएमसी की बायो केमिस्ट्री लैब में आज से होंगे रूटीन टेस्ट

Sun, 20 Oct 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
blood tests in igmcblood tests in igmc
हजारों मरीजों को राहत, रिपोर्ट दिखाकर तुरंत हो सकेगा उपचार शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) की बायो केमिस्ट्री लैब में सोमवार से रूटीन के टेस्ट शुरू हो जाएंगे। ऐसे में हजारों मरीजों को निजी लैब में सैंपल देकर रिपोर्ट के लिए दूसरे दिन आने का इंतजार नहीं करना होगा। इससे हजारों मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
आईजीएमसी के बायो केमिस्ट्री विभाग में एनालाइजर मशीन को ठीक कर दिया गया है। ऐसे में सोमवार से शुगर, किडनी समेत तमाम प्रकार के टेस्ट अस्पताल की सरकारी लैब में ही हो जाएंगे। इससे ओपीडी और वार्ड से आए सैंपलों की जांच समय पर होने से रिपोर्ट भी जल्द मिल जाएगी। इसके अलावा मरीजों का उपचार जोकि रिपोर्ट की देरी की वजह से लटक रहा था, वह भी समय पर शुरू हो जाएगा। बताया जा रहा है कि इंजीनियर की मदद से मशीन को दुरुस्त कर लिया गया है। ऐसे में सोमवार से रूटीन के टेस्ट समय पर हो जाएंगे। बता दें कि अस्पताल की बायो केमिस्ट्री विभाग में रोजाना औसतन विभिन्न बीमारियों के औसतन 100 से अधिक सैंपल जांच के लिए आते हैं।
विज्ञापन


इनसेट
दूसरी मंजिल पर ही मिलेगी रिपोर्ट
अभी तक मरीजों के निजी लैब में सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे थे। इस वजह से मरीजों को रिपोर्ट के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ रही थी। अब पहले की तरह न्यू ओपीडी ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर सैंपल की रिपोर्ट पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed