फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   blood group of other sent instead of injured girl in bus accident in shimla

बस हादसे में घायल बच्ची के ब्लड ग्रुप की जगह भेज दिया दूसरा खून

Tue, 02 Jul 2019 11:30 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Jul 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
blood group of other sent instead of injured girl in bus accident in shimla
आईजीएमसी में उपचाराधीन घायल छात्रा - फोटो : अमर उजाला

आईजीएमसी में इलाज के दौरान एक और लापरवाही सामने आई है।  माइनर ओटी में जब बस हादसे में घायल बच्ची को ब्लड चढ़ाया जाना था तो बच्ची के दूसरा ही ग्रुप का ब्लड परिजनों को थमा दिया।

विज्ञापन


माइनर ओटी में जब परिजन इसे लेकर आए तो डॉक्टरों की नजर ब्लड ग्रुप पर पड़ गई। इसके तुरंत बाद अभिभावकों को वहां से एबी ब्लड ग्रुप लाने के लिए भेजा। ब्लड बैंक से परिजनों को बी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप थमा दिया था।
विज्ञापन


अस्पताल की इमरजेंसी में आए कांग्रेस के पार्षद इंद्रजीत सिंह ने बताया कि समय पर पता लग गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले  एक वीआईपी का अस्पताल में ऑपरेशन होना था। इस दौरान भी ब्लड मंगवाया तो गलती से दूसरा ब्लड ग्रुप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ही निकल गई थी स्कूल

चैल्सी स्कूल में पढ़ने वाली ऋतिका पहले ही घर से निकल गई थी। इस बीच बस आई तो वह उसमें बैठकर चली गई। जैसे ही बस अन्य बच्चों को लेकर लौट रही थी तो हादसे में चोटिल हो गई।

अस्पताल में सुरक्षा कर्मी भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास तो कर रही थी लेकिन दूसरी ओर इन कर्मियों के दुर्व्यवहार के कारण आम पब्लिक को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ थी ऐसे में भीड़ के अतिरिक्त होने के कारण काम का बोझ सहन नहीं कर पाए। इस कारण यह कर्मी गुस्से में आम लोगों के साथ उलझते भी नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed