यहां सड़क पर बहने लगा खून, लोगों में दहशत, दौड़े आए अफसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) के बाहर मंगलवार सुबह सड़क पर खून बहने से लोगों में दहशत फैल गई। सुबह करीब साढ़े नौ बजे केएनएच के मेन गेट पर सड़क किनारे खून बहना शुरू हो गया।
देखते ही देखते केएनएच से टिंबर हाउस की ओर आने वाली सड़क की नालियां लाल हो गई। सड़क से होकर आवाजाही कर रहे लोगों ने इसकी सूचना केएनएच प्रबंधन और नगर निगम को दी। इसके बाद अस्पताल के एमएस डॉ. एलएस चौधरी और नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा के निरीक्षक राम सिंह मौके पर पहुंचे।
दरअसल सीवरेज लाइन ब्लॉक होने से खून सड़क पर फैल गया। कमला नेहरू अस्पताल के बाहर नगर निगम के मैन होल में तीन सीवर लाइनें आकर मिलती हैं। इनमें से एक लाइन ओकओवर की है एक केएनएच के इंप्लाई क्वार्टर की है और तीसरी केएनएच के लेबर रूम की है।
घंटों तक सड़क पर बहता रहा खून
नगर निगम के मैन होल से आगे सीवरेज लाइन ब्लॉक होने के कारण कमला नेहरू अस्पताल के लेबर रूम की सीवर लाइन से खून बहकर सड़क पर आ गया। दोपहर बाद करीब दो बजे मैन होल से आगे सीवर ब्लॉकेज खोली जा सकी। इस दौरान नगर निगम के कर्मियों ने सड़क पर बह रहे खून को साफ किया।
केमिकल मिला कर डिसइनफेक्ट किया जाता है खून
डिस्पोजल से पहले केमिकल मिला कर खून को डिसइनफेक्ट किया जाता है ताकि किसी तरह का कोई संक्रमण न फैले। अस्पताल के बाहर मैन होल में ब्लॉकेज हुई थी जिसे दुरुस्त कर लिया गया है।- डॉ. एलएस चौधरी, एमएस, कमला नेहरू अस्पताल।