{"_id":"a4e0beea668477c694e6676a35838a6f","slug":"blood-donation-camp-at-ridge-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिज पर 42 लोगों ने किया महादान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिज पर 42 लोगों ने किया महादान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 04 May 2014 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलजारा ट्रस्ट और लिविंग ट्रेजर संस्था के संयुक्त तत्वाधान में शिमला नर्सिंग कॉलेज के सहयोग से रविवार को रिज मैदान पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
कमला नेहरू अस्पताल की डा. कंचन सिंह और उनकी टीम के सहयोग से शिविर में 42 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
छुट्टी के बावजूद शहर के लोगों और सैलानियों ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान शिविर में भाग लिया। शिविर में ओमप्रकाश ने सातवीं बार रक्तदान किया।
अभय सूद, आंचल सूद, मुंबई से घूमने आईं डा. विदूषी, प्रभजोत सिंह, राजदीप सिंह, अनुज द्विज और रीता ने शिविर में रक्तदान किया।
बलजारा ट्रस्ट के अध्यक्ष चरणजीत सिंह और सर्वजीत सिंह बॉबी ने बताया कि अस्पतालों में खून की कमी को कम करने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर लगाया गया। आने वाले समय में भी निरंतर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन