{"_id":"bf0e03ac337040453e4b6fab45666793","slug":"blood-donation-by-amar-ujala-foundation","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान के लिए जोश के साथ आगे आई यंग जेनरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान के लिए जोश के साथ आगे आई यंग जेनरेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 16 Jun 2014 02:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। मालरोड के रोटरी टाउन हाल में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया।
विज्ञापन
रक्तदान के लिए यंग ब्लड ने जमकर जोश दिखाया। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक इस शिविर में जरूरत मंदों के लिए 110 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। ये अब आईजीएमसी में रोगियों के काम आएगा।
विज्ञापन
आईजीएमसी के विशेषज्ञ डाक्टरों की देखरेख में शिविर चला और स्थानीय लोगों के साथ साथ पर्यटकों ने भी इसमें उत्साह दिखाया। लाइनों में खड़े होकर रक्तदानियों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
18 साल से लेकर 35 साल की आयु के युवाओं ने अधिक संख्या में रक्त दिया। इस कार्य में शहर की एनजीओ आलमाइटी ब्लैसिंग्स, शिमला नर्सिंग कालेज, प्यूमा फैशन आइलैंड और नगर निगम प्रशासन ने भी सहयोग दिया।
अतिथियों में आईजीएमसी के एमएस डा. रमेश ने 66वीं बार रक्तदान किया। शिविर में आए अतिथियों का स्वागत अमर उजाला के संपादक दयाशंकर शुक्ल और यूनिट हेड रितेश शर्मा ने किया। महापौर संजय चौहान, उपमहापौर टिकेंद्र पंवर, आयुक्त अमरजीत सिंह, सहायक आयुक्त नरेश ठाकुर ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी ने अमर उजाला की इस नेक पहल का स्वागत किया।
डेड बॉडी बैन देंगे मुकेश अग्निहोत्री
उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया और रक्तदाताओं से बातचीत भी की। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए अमर उजाला को बधाई दी।
साथ ही ऐलान किया कि आईजीएमसी से डैड बॉडी वैन ले जाने के लिए वह एक वाहन डोनेट करेंगे, जो शहर की एनजीओ आलमाइटी ब्लैसिंग्स के मार्फत चलाई जाएगी। इसके लिए संस्था के अध्यक्ष सर्वजीत सिंह बाबी ने उनका आभार व्यक्त किया।