फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Blocks that do not form Congress booth committees by 15th will be dissolved, State President Pratibha Singh ga

Himachal Congress: 15 तक कांग्रेस बूथ कमेटियां नहीं बनाने वाले ब्लॉक होंगे भंग, प्रतिभा सिंह ने दिए निर्देश

Sat, 09 Dec 2023 12:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Dec 2023 12:03 PM IST
सार

प्रदेश में 15 दिसंबर तक कांग्रेस बूथ कमेटियां नहीं बनाने वाले ब्लॉक भंग किए जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने संगठन की मजबूती के लिए यह निर्देश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन
Blocks that do not form Congress booth committees by 15th will be dissolved, State President Pratibha Singh ga
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 15 दिसंबर तक कांग्रेस बूथ कमेटियां नहीं बनाने वाले ब्लॉक भंग किए जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने संगठन की मजबूती के लिए यह निर्देश जारी कर दिए हैं। पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार का फैसला भी लिया है। इसके लिए सुक्खू सरकार को योजनाओं की प्रचार सामग्री अभी से तैयार करने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन

प्रतिभा सिंह ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों से अपने-अपने सभी बूथों की कमेटियां गठित करने व इसकी पूरी सूची प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ब्लॉक अध्यक्षों से अपने ब्लॉकों में 15 दिसंबर से पूर्व या इस दिन तक पार्टी की आम सभा बुलाने को भी कहा है। वीरवार देर शाम तक पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में जिला और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ हुई बैठक में प्रतिभा सिंह ने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी पदाधिकारियों को जल्द अहम जिम्मेदारियां दी जाएंगी। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता के साथ कार्य करने का आग्रह किया। जो पदाधिकारी निष्क्रिय हैं, उन्हें जल्द पदमुक्त करने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निष्क्रिय पदाधिकारी खुद छोड़ दें पद
जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। प्रतिभा सिंह ने पार्टी के कार्यक्रमों व बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों की पूरी जानकारी जिला व ब्लॉक अध्यक्षों से मांगी है। संगठन के आदेशों की अवहेलना सहन नहीं की जा सकती। जो पदाधिकारी अपने दायित्व का पालन या पार्टी के कार्यक्रमों को समय नहीं दे पा रहे हैं, उन्हें स्वयं ही पद से हट जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed