फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   block primary education officer promotion order revoked with in a hour in Hamirpur himachal pradesh

Hamirpur News: पहले बना दिया खंड शिक्षा अधिकारी, एक घंटे के बाद पदोन्नति आदेश रद्द

Wed, 01 Feb 2023 01:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Feb 2023 01:34 PM IST
सार

केंद्रीय मुख्य शिक्षक जोगिंद्र सिंह को पदोन्नत करते हुए विभाग ने शिक्षा खंड नादौन का खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (बीपीईओ) बनाया, लेकिन चार बजे अचानक विभाग ने बिना किसी कारण यह पदोन्नति आदेश रद्द कर दिए।

विज्ञापन
block primary education officer promotion order revoked with in a hour in Hamirpur himachal pradesh
प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर में पदोन्नति का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक अधिकारी को महज एक घंटे के लिए खंड प्राइमरी शिक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया और उसके बाद पदोन्नति आदेश रद्द कर दिए गए। शिक्षा विभाग में इस तरह के मामले से जहां विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं इस मामले की पूरे महकमे में खूब चर्चा भी हो रही है।

विज्ञापन


दरअसल मंगलवार तीन बजे राजकीय प्राथमिक पाठशाला मटाहनी के केंद्रीय मुख्य शिक्षक जोगिंद्र सिंह को पदोन्नत करते हुए विभाग ने शिक्षा खंड नादौन का खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (बीपीईओ) बनाया, लेकिन चार बजे अचानक विभाग ने बिना किसी कारण यह पदोन्नति आदेश रद्द कर दिए। प्रारंभिक शिक्षा विभाग में पदोन्नति का मामला प्रदेश उच्च न्यायालय में विचाराधीन होने के चलते पिछले सात साल से पदोन्नति पर रोक लगी हुई थी।
विज्ञापन


यह रोक बीते माह ही हटी है। इसके बाद विभाग ने विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की सिफारिश पर मंगलवार को सीएचटी जोगिंद्र सिंह को नादौन में बीपीईओ नियुक्त किया था। नादौन में सेवारत बीपीईओ सुलक्षण कपिल 31 जनवरी को ही विभाग से सेवानिवृत्त हुई हैं। खंड शिक्षा अधिकारी के तहत खंड के तहत आने वाले सभी प्राइमरी स्कूलों की देखरेख का जिम्मा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में विकास कार्यों की योजनाएं, मिड-डे-मील प्लान, शिक्षकों के खाली पदों और भवनों की मरम्मत व नए भवनों का निर्माण कार्य आदि सभी प्रस्ताव बीपीईओ कार्यालय के माध्यम से ही आगे उच्चाधिकारियों को भेजे जाते हैं। उधर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक कुलभूषण राकेश ने कहा कि बीपीईओ के पदोन्नति के मामले में जांच के बाद ही कुछ बता सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed