फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Block-level Children's Science Congress kicks off at Ghanahatti School.

Shimla News: घणाहट्टी स्कूल में खंड स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आगाज

Fri, 18 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Block-level Children's Science Congress kicks off at Ghanahatti School.
साइंस क्विज, साइंस मॉडल, साइंस एक्टिविटी और मैथ ओलिंपियाड की स्पर्धाओं में 71 स्कूलों के 450 छात्र दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन

71 स्कूलों के 450 छात्र-छात्राएं ले रहे हैं हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घणाहट्टी में शुक्रवार को 33वें खंड स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आगाज हुआ। खंड स्तरीय प्रतियोगिता में 71 स्कूलों के करीब 450 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता दो दिन तक चलेगी।


स्कूल प्रबंधन के अनुसार शुक्रवार को स्कूल में दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य लोकेश नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ किया। बाल विज्ञान कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर प्रदीप कंवर ने बताया कि कार्यक्रम में साइंस क्विज, साइंस मॉडल, साइंस एक्टिविटी, मैथ ओलिंपियाड आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही खंड स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article