मेटल फैक्ट्री में विस्फोट से मजदूर की मौत, दो घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के खैरी में रविवार देर रात मेटल फैक्ट्री में धमाके से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। हादसे के वक्त फैक्ट्री में कबाड़ (स्क्रैप) को काटा जा रहा था।
कबाड़ को पिघलाकर एल्यूमिनियम तैयार किया जाना था लेकिन इसी बीच धमाका हो गया। माना जा रहा है कि स्क्रैप में छोटा गैस सिलेंडर था, जिसके फटने से यह धमाका हुआ। हादसे में हरियाणा के मंडला (पंचकूला) निवासी अमन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
दो अन्यों को भी चोटें आईं, जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। उधर, सूचना मिलते ही कालाअंब थाना से पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने फैक्ट्री के अधिकारियों से पूछताछ की है।
धमाके के लिए जिम्मेदार कौन
पुलिस के अनुसार मृतक कटर मशीन पर स्क्रैप के साथ आए सामान का काट रहा था। इसी दौरान यह हादसा पेश आया। एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
हादसे के लिए जिम्मेदार कौन
फैक्ट्री में धमाके के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है? किसकी लापरवाही से यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि इंडस्ट्री में स्क्रैप को पिघलाने से पहले बाकायदा चेकिंग की जाती है। अगर चेकिंग की गई तो स्क्रैप में ऐसा क्या था जिससे यह विस्फोट हुआ।