फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Black out of cable TV operators, consumers upset

Shimla: केबल टीवी ऑपरेटरों का ब्लैक आउट, उपभोक्ता परेशान

Sun, 19 Feb 2023 08:19 PM IST
Krishan Singh ब्यूरो/संवाद, शिमला/पतहलीकूल
ब्यूरो/संवाद, शिमला/पतहलीकूल Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 Feb 2023 08:19 PM IST
सार

 ऑपरेटरों ने मनोरंजन चैनलों की दरों में वृद्धि के प्रस्तावित नए टैरिफ प्लान पर कड़ा विरोध जताते हुए ब्लैक आउट कर दिया है।  शनिवार से शरू हुआ ब्लैक आउट रविवार को भी जारी रहा। 

विज्ञापन
Black out of cable TV operators, consumers upset
केबल टीवी ऑपरेटरों का विरोध। - फोटो : संवाद

विस्तार

केबल टीवी से जुड़े मनोरंजन चैनलों के बड़े ब्रॉडकास्टर समूहों के खिलाफ केबल ऑपरेटर्स लामबंद हो गए हैं। ऑपरेटरों ने मनोरंजन चैनलों की दरों में वृद्धि के प्रस्तावित नए टैरिफ प्लान पर कड़ा विरोध जताते हुए ब्लैक आउट कर दिया है। शनिवार से शरू हुआ ब्लैक आउट रविवार को भी जारी रहा। हालांकि, रविवार शाम तक ऑपरेटरों ने ब्लैक आउट का दायरा सीमित कर न्यूज, मनोरंजन और खेल आदि काफी चैनलों का प्रसारण खोल दिया। कुछ प्रमुख मनोरंजन चैनलों का प्रसारण अभी भी बंद है। टैरिफ प्लान में वृद्धि के खिलाफ केबल टीवी ऑपरेटरों ने 18 फरवरी दोपहर करीब पौने एक बजे से ब्लैक आउट किया है। ऑपरेटरों ने डिज्नी-स्टार, सोनी और जी सहित बड़े बॉडकास्टर्स के मनोरंजन चैनल दिखाने बंद कर दिए हैं। ऑपरेटरों के इस कदम से केबल टीवी उपभोक्ता परेशान हैं। केबल टीवी ऑपरेटर्स संघ ने अपने सार्वजनिक संदेश में इस स्थिति के लिए भारतीय दूरसंचार प्राधिकरण (ट्राई) के उदासीन रुख और बड़े बॉडकास्टर्स की मनमानी को जिम्मेदार ठहराया है। संघ का कहना है कि आम उपभोक्ताओं को नए टैरिफ प्लान की मार से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन


संघ का आरोप है कि बड़े ब्रॉडकास्टर समूहों की मनमानी और इन पर अंकुश रखने के लिए जिम्मेदार ट्राई के उदासीन रवैये के कारण लोग केबल टीवी देखने से वंचित हो गए हैं। ऑपरेटरों का कहना है कि ट्राई ने पहले भी एनटीओ लागू कर देश की जनता को सस्ता मनोरंजन प्रदान करने के नाम पर ठगा है। पहले उपभोक्ता 200 से 250 रूपये प्रति माह में सभी ब्रॉडकास्टरों के चैनल देख पाते थे, लेकिन अब 400 रुपए तक अदा करने के बाद भी अधिकतर चैनल मनोरंजन से गायब है। अगर ट्राई और ब्रॉडकास्टर रेट बढ़ाने में कामयाब हो जाते हैं, तो इसका सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा। इसका केबल ऑपरेटर कड़ा विरोध करते हैं। केबल ऑपरेटर अरुण कंबोज, मनमिंद्र अरोड़ा, विपिन कुमार, चांद किशोर, सूद बंधू, जगमित्र रावत, हीरालाल विभ्भू, संजय ठाकुर, वासुदेव चोपड़ा, विजयंत जंबाल, जयचंद, अजय शर्मा, रजत ने केबल टीवी उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार से इस मामले पर हस्तक्षेप करने की मांग की है। जिससे की आम जनता को मनोरंजन की सुविधा सस्ते दामों पर मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed