फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   black fungus patients died in IGMC Shimla Hospital

हिमाचल में पहली बार ब्लैक फंगस से पीड़ित दो मरीजों की आईजीएमसी में मौत

Fri, 28 May 2021 02:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 28 May 2021 02:18 PM IST
सार

शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में इलाज के दौरान ब्लैक फंगस से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई है। दोनों मरीज पुरूष हैं। इनमें एक हमीरपुर और एक सोलन के कसौली क्षेत्र के रहने वाले थे।

विज्ञापन
black fungus patients died in IGMC Shimla Hospital
ब्लैक फंगस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पहली बार ब्लैक फंगस से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) एवं अस्पताल में दाखिल ब्लैक फंगस से पीड़ित कोरोना पॉजिटिव दोनों मरीजों ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। मृतकों में एक हमीरपुर और एक जिला सोलन के कसौली का रहने वाला था। ब्लैक फंगस से पीड़ित दोनों मरीजों की मौत की पुष्टि आईजीएमसी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने की है। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमित होने के कारण दोनों मरीजों का कोविड वार्ड में ही उपचार चल रहा था। हमीरपुर के रहने वाले 38 वर्षीय मरीज को वीरवार को इलाज के लिए आईजीएमसी लाया गया था। उसकी आंखों में सूजन थी। इसके अलावा विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीज का देर रात सीटी स्कैन करवाया, जिसमें पता चला कि फंगस मरीज के ब्रेन तक चला गया था। वहीं यह मरीज डायबिटीज से भी पीड़ित था। गंभीर हालत होने के चलते मरीज की मौत हो गई। इसके अलावा कसौली के रहने वाला 49 वर्षीय मरीज 22 मई को आईजीएमसी अस्पताल में दाखिल किया गया था। इस मरीज को भी डायबिटीज समेत कई दूसरी बीमारियां थीं।
विज्ञापन


ब्लैक फंगस से पीड़ित दो मरीजों की मौत से अस्पताल में हड़कंप मच गया है।
प्रदेश में ब्लैक फंगस के अब तक सात मामले सामने आए हैं। पांच मरीज आईजीएमसी शिमला में दाखिल थे, जबकि दो मरीजों को इलाज टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। आईजीएमसी में दो मरीजों की मौत के बाद अब यहां ब्लैक फंगस के तीन मरीज रह गए हैं। इनमें दो मरीज महिला-पुरुष हमीरपुर और एक महिला मरीज सोलन के अर्की से उपचाराधीन है। टांडा में भर्ती दोनों मरीजों की सर्जरी हो चुकी है, जबकि आईजीएमसी में भर्ती अर्की की महिला मरीज की ही सर्जरी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed