फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Black cumin which grows in forests becomes people's choice

Shimla News: जंगलों में उगने वाला काला जीरा बना लोगों की पसंद

Tue, 14 Jan 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Black cumin which grows in forests becomes people's choice
गेयटी में सजे बाजार में बिक रहा जीरा
विज्ञापन


किन्नौर के जंगलों में प्राकृतिक रूप से उगता है काला जीरा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गेयटी थियेटर में आयोजित आदि बाजार में किन्नौर का काला जीरा लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। इसे डायबिटीज (मधुमेह) और कोलेस्ट्रॉल सहित अन्य बीमारियों को नियंत्रित करने में सहायक माना जाता है। इसके अलावा जोड़ों के दर्द में भी लाभकारी बताया जा रहा है।


गेयटी में आयोजित बाजार में जंगलों से एकत्रित किया यह जीरा तीन हजार रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिक रहा है। स्टॉल संचालक दलीप ने बताया कि इसके नियमित सेवन से व्यक्ति अपने शरीर को अनेकों बीमारियों से बचा सकते हैं। बताया कि जीरा दो प्रकार का होता है। एक साधारण जीरा जिसकी बिजाई की जाती है। यह जीरा बाजार में हर जगह आसानी से मिल जाता है और एक काला जीरा होता है, इसे उगाया नहीं जाता। काला जीरा प्राकृतिक तरीके से जंगलों में उगता है। किन्नौर के जंगलों में यह जीरा ज्यादा पाया जाता है। इसकी मांग बाहरी राज्यों में सबसे ज्यादा है। लोगों का मानना है कि वजन कम करने के लिए काले जीरे के प्रयोग की सबसे आसान विधि है कि इसका सेवन गर्म पानी के साथ करें। इसके अलावा काले जीरे के कुछ बीज चबाकर गर्म पानी पी सकते हैं। काले जीरे के बीज को रातभर के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें और सुबह इसे गर्म करके पी लें। जनजातीय कार्य मंत्रालय और केंद्र सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण में ट्राइफेड की ओर से आदि बाजार में जनजातीय कारीगरों के बनाए उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं। इसमें मध्य प्रदेश, भोपाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मणिपुर, उतराखंड, आंध्र प्रदेश और हिमाचल सहित अन्य राज्यों के कारीगर भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article