{"_id":"59b52fce4f1c1be47f8b5bd0","slug":"bjym-seven-thousand-whatsapp-group-for-himachal-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो ने हिमाचल में बनाए सात हजार से ज्यादा व्हाट्सएप ग्रुप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो ने हिमाचल में बनाए सात हजार से ज्यादा व्हाट्सएप ग्रुप
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत भाजयुमो सदर मंडल बिलासपुर आईटी सैल की बैठक हुई। इसमें भाजयुमो सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक चेतन बरागटा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता आईटी सैल सदर मंडल बिलासपुर के संयोजक विशाल चंदेल ने की।
विज्ञापन
चेतन बरागटा ने कहा कि सोशल मीडिया विधानसभा चुनावों के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। अभी तक लगभग 7 हजार से ज्यादा व्हाट्सएप ग्रुप पूरे प्रदेश में बन चुके हैं। जल्द से जल्द जिला बिलासपुर के हर विधानसभा में व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
आईटी सैल के सभी कार्यकर्ता फेसबुक और ट्विटर पर लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ें। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में व्हाट्सएप ने एक क्रांतिकारी भूमिका अदा की थी।
विज्ञापन
उसी को मद्देनजर रखते हुए भाजपा व्हाट्सएप ग्रुप पर ज्यादा से ज्यादा फोकस कर रही है। बैठक में भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक शर्मा, देवेश चंदेल, भाजयुमो सदर मंडल अध्यक्ष शशिपाल ठाकुर, उपाध्यक्ष सतेंद्र चंदेल, प्रवक्ता जितेंद्र ठाकुर, सुमित
ठाकुर, भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य जोगिंद्र राणा, अतुल पाल दास विशेष रूप में मौजूद रहे। बैठक में अतुलपाल दास को सदर मंडल आईटी सैल का प्रवक्ता नियुक्त किया गया।