फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJYM President Poonam Mahajan Statement on Himachal Vidhan Sabha Election.

भाजयुमो अध्यक्ष बोलीं- अब इस फॉर्मूले से ही टिकट देगी भाजपा

Wed, 23 Aug 2017 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 23 Aug 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
BJYM President Poonam Mahajan Statement on Himachal Vidhan Sabha Election.

भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा उन्हीं उम्मीदवारों को टिकट देगी, जो सर्वे पर खरा उतरेंगे। टिकट पाने वालों में युवा और अनुभवी चेहरे दोनों ही हो सकते हैं।

विज्ञापन


पार्टी तीन चरणों में सर्वे करवा रही है। सर्वे से नेताओं की पकड़, पृष्ठभूमि और लोगों से संवाद की कसौटी परखी जा रही है। पूनम महाजन मंगलवार को सोलन में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन


उन्होंने वीरभद्र सरकार पर बेरोजगारों को छलने का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल के हर जिले में कॉलेज खोल दिए हैं लेकिन कॉलेज स्कूलों में चल रहे हैं। गुड़िया प्रकरण और होशियार सिंह मामले ने कांग्रेस राज में हिमाचल में कानून व्यवस्था की पूरी पोल खोल दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले महीने सोलन आएंगे शाह 

BJYM President Poonam Mahajan Statement on Himachal Vidhan Sabha Election.

पूनम ने कहा कि पूरे प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और उनसे सप्ताह या एक माह में बातचीत करने के लिए 50 लीगल सेंटर खोले जाएंगे, जिसमें से एक हिमाचल में भी स्थापित किया जाएगा। इसमें कमेटी के सदस्यों द्वारा विशेषकर महिलाओं की समस्याओं को सुना जाएगा।  

अगले महीने सोलन आएंगे शाह 
पूनम ने कहा कि सोलन में सितंबर अंत में रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। रैली में प्रधानमंत्री के आने की भी उम्मीद है। इस रैली में प्रदेश भर से हर बूथ से 10 कार्यकर्ताओं सहित अध्यक्ष भाग लेंगे। रैली के लिए एक लाख कार्यकर्ताओं की मौजूदगी का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed