फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJYM National Training Camp: JP Nadda said - 'I am BJP' should be reflected in every worker

भाजयुमो राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर: जेपी नड्डा बोले- हर कार्यकर्ता में झलकना चाहिए ‘मैं भाजपा हूं’

Fri, 13 May 2022 08:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 May 2022 08:27 PM IST
सार

भाजयुमो के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में जेपी नड्डा ने कहा कि शीर्ष पर हमेशा जगह होती है। उसे लगन और मेहनत से भरा जा सकता है। अपने अनुभव और ज्ञान को बढ़ाने और मार्गदर्शन करने के लिए यह प्रशिक्षण शिविर करवाया गया है।

विज्ञापन
BJYM National Training Camp: JP Nadda said - 'I am BJP' should be reflected in every worker
भाजयुमो राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में जेपी नड्डा व जयराम ठाकुुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजयुमो के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को धर्मशाला में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी उपस्थित रहे। देश भर से आए भाजयुमो के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और सभी प्रदेशों के करीब 136 पदाधिकारियों ने कार्यशाला सत्र में भाग लिया। सत्र के पहले दिन भाजपा की मूल विचारधारा और अनुशासन के महत्व के बारे में बताया गया। हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव अभियान की शुरुआत को लेकर भी मंथन किया गया। नड्डा ने कहा कि शीर्ष पर हमेशा जगह होती है। उसे लगन और मेहनत से भरा जा सकता है। अपने अनुभव और ज्ञान को बढ़ाने और मार्गदर्शन करने के लिए यह प्रशिक्षण शिविर करवाया गया है। मैं भाजपा में हूं के बजाय मैं भाजपा हूं का विश्वास प्रत्येक भारतीय और संगठन कार्यकर्ता के व्यक्तित्व में झलकना चाहिए। 

विज्ञापन


शिविर में राष्ट्रवाद पर जोर दिया गया। अनुच्छेद 370 के उन्मूलन और सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र हुआ। खालिस्तान के मुद्दे पर चिंतन किया गया। नड्डा ने कहा कि भाजपा अब सरकार बना नहीं रही, बल्कि रिपीट कर रही है। उद्घाटन सत्र में नड्डा ने जनसंघ के दिनों से भाजपा की यात्रा के बारे में बताया। सुशासन नामक भाजयुमो की पत्रिका का उद्घाटन भी किया गया। प्रथम सत्र में राज्यसभा सांसद और अध्यक्ष आईसीसीआर विनय सहस्रबुद्धे ने भाजपा की विचारधारा और दूसरे सत्र में राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने संगठन के काम करने के तरीके पर विचार रखे। अंतिम सत्र में मुरलीधर राव राष्ट्रीय प्रभारी ने ‘हमारा विचार परिवार’ विषय पर प्रशिक्षण दिया। 
विज्ञापन


हमारा हर नेता प्रेरणा : सूर्या
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि लोग प्रेरणादायी कहानियों से प्रेरणा लेते हैं, लेकिन हमारे बीच मौजूद हर नेता अपने आप में एक प्रेरणा है। इनके जीवन से ज्ञान और अनुभव से हम सभी कार्यकर्ता अवश्य लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट के बाहर नड्डा का रोड शो
शुक्रवार सुबह कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर नड्डा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। एयरपोर्ट के गेट से पार्किगिं स्थल तक खुली जीप में नड्डा ने रोड शो निकाला। जीप में उनके साथ मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। एयरपोर्ट के बाहर कार्यकर्ता नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नारे लगा रहे थे। एयरपोर्ट पर कुछ मंत्री, विधायक और टिकट के चाहवान भी पहुंचे थे। अनुशासन के चलते भाजयुमो के प्रशिक्षण शिविर के स्थल पर हिमाचल के किसी भी विधायक और मंत्री को आने की अनुमति नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed