फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJYM leader arrested for attack on intuc leader Bawa Hardeep

बावा हरदीप पर हमले के आरोप में भाजयुमो नेता गिरफ्तार

Sat, 29 Sep 2018 09:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन) Updated Sat, 29 Sep 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
BJYM leader arrested for attack on intuc leader Bawa Hardeep

संजीवा रेड्डी गुट के इंटक प्रदेशाध्यक्ष बावा हरदीप सिंह पर जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी है। एक दर्जन फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए परवाणू पुलिस ने शुक्रवार को दिन भर जगह-जगह दबिश दी।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी राकेश शर्मा धगड़ का रहने वाला है। आरोपी को कसौली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 
बीते दिन घर से ट्रक यूनियन के लिए निकले बावा हरदीप सिंह पर करीब एक दर्जन लोगों ने हमला कर दिया था।

हमले में वह बुरी तरह घायल हो गए। उनका पीजीआई में उपचार चल रहा है। डीएसपी परवाणू अजय राणा ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

शुक्रवार को परवाणू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने हमले के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। बावा समर्थकों ने दुकानें भी बंद करवा दीं। इससे तनाव का माहौल रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed