फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJYM demanded probe for hp board student fail case

होनहारों को फेल करने की जांच करवाएं मुख्यमंत्री: भाजयुमो

Wed, 21 Jun 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 21 Jun 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
BJYM demanded probe for hp board student fail case

दस जमा दो गणित की बोर्ड परीक्षा में हमीरपुर के दो सरकारी स्कूलों के होनहारों को लापरवाही से फेल करने पर भाजयुमो भड़क गया है। मोर्चा ने प्रदेश सरकार से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है। मंगलवार को युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पंकज मिन्हास, जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, मंडल महासचिव नवनीत ठाकुर, महामंत्री उदय राठौर समेत एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त मदन चौहान के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ज्ञापन भेजा।

विज्ञापन


युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने अप्रैल माह में बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया था। जिला हमीरपुर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल दरब्यार के नॉन मेडिकल के छह छात्रों की पूरी क्लास को गणित विषय में फेल कर दिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही सीनियर सेकेंडरी स्कूल पौहंज के पांच छात्रों की पूरी क्लास को भी गणित विषय में फेल कर दिया। दरब्यार स्कूल के एक बच्चे शिवम ने जेईई मेन परीक्षा में प्रदेश में टॉप भी किया है। लेकिन गणित विषय में फेल होने पर यह बच्चा जेईई एडवांस की परीक्षा नहीं दे पाया। बोर्ड परीक्षा परिणाम पर संदेह पैदा होने पर दोनों स्कूलों के बच्चों ने आरटीआई के तहत बोर्ड में आवेदन किया तो दोनों स्कूलों के बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड ने दोनों स्कूलों के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह स्वयं शिक्षा विभाग देख रहे हैं, जिसके चलते बोर्ड की जिम्मेवारी और भी बढ़ जाती है। मोर्चा ने मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed