फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP will take out Tiranga Yatra from August 15: Thakur

भाजपा 15 अगस्त से निकालेगी तिरंगा यात्रा : ठाकुर

Thu, 08 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
BJP will take out Tiranga Yatra from August 15: Thakur
जुन्गा (शिमला)। जिला भाजपा कार्य समिति की बैठक जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर के नेतृत्व में हुई। प्रेम ठाकुर ने बताया कि बैठक में सर्वप्रथम हाल ही में हुई त्रासदी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


संगठन में तिरंगा यात्रा, नशा निवारण जन जागरण अभियान को 15 से 30 अगस्त तक चलाने का फैसला हुआ। इसके अतिरिक्त हाल ही में लोक सभा की चारों सीटों पर मिली भारी जीत पर मतदाताओं का अभिनंदन समारोह प्रत्येक मंडल स्तर पर किया जाएगा। प्रेम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उचित मूल्यों की दुकानों के माध्यम से मिलने वाले सरसों के तेल में 10 प्रतिशत की वृद्धि करके आम जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। कांग्रेस ने हिमकेयर योजना को निजी अस्पतालों में बंद करके विशेषकर गरीब तथा मध्यम वर्ग के लोगों के साथ कुठाराघात किया है। बैठक में भाजपा प्रदेश सचिव डॉ संजय ठाकुर, सुरेश भारद्वाज, संजय सूद, गणेश दत्त, रवि मेहता जिला महामंत्री प्रेम चौहान और राजीव पंडित विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article