फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp will start village swaraj campaign in himachal

हिमाचल में इस अभियान को चलाएगी भाजपा, प्रभारी नियुक्त

Sat, 07 Apr 2018 10:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 07 Apr 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
bjp will start village swaraj campaign in himachal

केंद्र सरकार के आह्वान पर भाजपा प्रदेश भर में इस अभियान चलाएगी। ग्राम स्वराज अभियान की शुरुआत 14 अप्रैल को डा. भीमराव आंबेडकर जयंती पर की जाएगी। 5 मई तक चलने वाले इस अभियान के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कृपाल परमार को प्रभारी बनाया है। 

विज्ञापन


कार्यक्रम के अनुसार उद्घाटन के बाद 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत पर्व मनाया जाएगा। इस दिन प्रत्येक पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 20 अप्रैल को उज्जवला पंचायत दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन


 उज्जवला दिवस के अवसर पर पात्र गृहिणियों को रसोई गैस के सिलेंडर वितरण एवं सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। 24 को पंचायतीराज दिवस, 28 को ग्राम शक्ति अभियान, 30 को आयुष्मान भारत अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो मई से चलाएगे जाएंगे ये अभियान

bjp will start village swaraj campaign in himachal

इस दिन प्रत्येक पंचायत में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाएगी। 2 मई को किसान कल्याण कार्यशाला होगी। इस अवसर पर सभी विकास खंडों में किसान की आय 2022 तक दोगुनी करने के लिए कार्यशाला का आयोजन होेगा।

केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के लिए नई योजनाएं तैयार की हैं, उस संबंध में किसानों को जानकारी दी जाएगी। 5 मई को आजीविका एवं कौशल विकास मेला लगाया जाएगा।

इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह कौशल विकास प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थी को भी शामिल किया जाएगा और उनके लिए केन्द्र सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

सत्ती ने बताया कि इन कार्यक्रमों में ग्राम पंचायत से लेकर संसद सदस्य तक एवं सभी प्रमुख कार्यकर्ता प्रभावी रूप से भाग लेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। इस दिन प्रत्येक मंडल में तीन-चार जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा प्रधानमंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed