फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp will make congress free india: Dhumal

कांग्रेस मुक्त भारत बनाएगी भाजपा: धूमल

Sat, 21 May 2016 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 21 May 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
bjp will make congress free india: Dhumal
हमीरपुर में बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल। - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर के परिधि गृह में बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस हमेशा यह प्रचार करती रही भाजपा केवल उत्तर भारत के हिंदी भाषी राज्यों की पार्टी है, लेकिन पांच राज्यों में हुए चुनावों से यह साफ हो गया है कि भाजपा ने कश्मीर से केरल और गुजरात से असम तक अपने जनाधार में भारी वृद्धि की है।

विज्ञापन


जहां असम में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है, वहीं पश्चिम बंगाल और केरल में सीटें जीती है। इससे साबित होता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मार्ग दर्शन में भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत बनाकर रहेगी। प्रदेश में कुछ दिन से हो रहे बस हादसों पर चिंता जताते हुए धूमल ने कहा कि आम जनता का बसों में सफर करना जोखिम भरा हो गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के हर विभाग पर नियंत्रण खो दिया है।
विज्ञापन


आए दिन प्रदेश में कोई न कोई सड़क दुर्घटना हो रही है। इस सरकार में किसी विभाग में सही काम नहीं हो रहा। इस बार बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम भी चिंताजनक रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में वास्तव में वर्दी योजना भाजपा सरकार ने शुरू की थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही अटल वर्दी योजना का नाम बदल कर महात्मा गांधी वर्दी योजना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार ने बजट में घोषणा की थी कि वह जमा एक और दो के छात्रों को भी मुख्यमंत्री वर्दी योजना के तहत वर्दी देगी, लेकिन सरकार एक साल भी इस योजना को नहीं चला पाई। अभी हाल में ही वर्दी के चार टेंडर हुए, जिनमें तीन सैंपल फेल हो गए। उन्होंने कहा कि अभी हाल में ही एक और घोटाला सामने आया है जो कि इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन में हुआ है जहां करोड़ों रुपये की खरीद बिना टेंडर से ही कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed