फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP will fight against Congress by holding every page of voter lists

मतदाता सूचियों का हर पन्ना पकड़कर कांग्रेस से जंग लड़ेगी भाजपा

Mon, 12 Nov 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 12 Nov 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
BJP will fight against Congress by holding every page of voter lists

लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटों पर अपना वर्चस्व बरकरार रखने के लिए भाजपा ने नई रणनीति बना ली है। भाजपा ने कांग्रेस से चुनावी जंग लड़ने के लिए मतदाता सूची का एक-एक पन्ना पकड़ लिया है। हर पन्ने का एक प्रमुख बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


पन्ना प्रमुख अपने-अपने पृष्ठों पर आने वाले मतदाताओं पर फोकस करेंगे। इनमें केंद्र और राज्य भाजपा के बड़े नेता चार सम्मेलनों में जोश भरेंगे। पहला सम्मेलन मंडी में 28 नवंबर को होगा। दिसंबर में कांगड़ा, जनवरी में मंडी और फरवरी में शिमला में प्रस्तावित है। 
विज्ञापन


पन्ना प्रमुखों के मंडी में होने जा रहे पहले सम्मेलन में प्रदेश भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बुलाना चाह रही है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा है कि इसके लिए उन्हेें निमंत्रण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, चुनावी व्यस्तता में वह आ पाएंगे या नहीं, इस पर स्थिति साफ नहीं है। सत्ती ने बताया कि  हर वोटर लिस्ट के एक पन्ने पर एक प्रमुख बनाया गया है। हर निर्वाचन क्षेत्र में 30 से 35 हजार पन्ना प्रमुख हैं। 

निगमों-बोर्डों में जल्दी भरे जा सकते हैं कई पद

BJP will fight against Congress by holding every page of voter lists

प्रदेश भर में अब तक 1,47,000 बनाए गए हैं। कुल 1,63,000 पन्ना प्रमुख बनाए जाने हैं। हर सम्मेलन में केंद्र से भी प्रमुख नेता बुलाए जाने हैं। इनमें प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडे और हिमाचल भाजपा के  तमाम प्रमुख बड़े नेता भाग लेंगे। निगमों-बोर्डों में जल्दी कई और सरकारी ओहदे भरे जा सकते हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले और भी ताजपोशियां किए जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अब तक डेढ़ दर्जन नेताओं को ओहदे बांट चुके हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि चुनाव से पहले और भी ताजपोशियां संभावित हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed