फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP will be strict on familyism to distribute tickets, can give concession in age

BJP Tickets: टिकट बांटने के लिए परिवारवाद पर सख्त रहेगी भाजपा, उम्र में दे सकती है रियायत

Thu, 08 Sep 2022 10:29 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Sep 2022 10:29 AM IST
सार

बेशक, भाजपा ने कांग्रेस की तरह टिकट आवंटन की प्रक्रिया को शुरू नहीं किया हो, मगर यह बात साफ कर दी है कि राज्य में भाजपा परिवारवाद से कोई समझौता नहीं करेगी।

विज्ञापन
BJP will be strict on familyism to distribute tickets, can give concession in age
भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भाजपा परिवारवाद पर सख्त रहेगी, जबकि यह उम्र बढ़ने के मामले में रियायत दे सकती है। यह फैसला भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने लिया है। इस संबंध में बीते दिन हिमाचल भाजपा की चुनाव प्रबंधन कमेटी की बैठक में भी चर्चा हुई है। ऐसे में परिवारवाद के खिलाफ कैंची चलने से प्रदेश के कई नेताओं के टिकट कट सकते हैं। इसी के साथ भाजपा ने राज्य में कांग्रेस के खिलाफ भी परिवारवाद को बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी कर ली है। 

विज्ञापन


बेशक, भाजपा ने कांग्रेस की तरह टिकट आवंटन की प्रक्रिया को शुरू नहीं किया हो, मगर यह बात साफ कर दी है कि राज्य में भाजपा परिवारवाद से कोई समझौता नहीं करेगी। यानी, एक परिवार के दूसरे नेता को किसी भी सूरत में टिकट नहीं दिया जाएगा। न ही नेता पुत्रों या उनके रिश्तेदारों को ही टिकट दिए जाएंगे। हालांकि, जहां तक 70 पार उम्र के नेताओं की बात है तो इस संबंध में भाजपा ढील दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो प्रदेश के दो मंत्रियों के टिकट कटने पर संकट टल सकता है। इसके लिए भाजपा नेताओं के जिताऊ होने के फार्मूले को भी दृष्टिगत रखा जाएगा। 
विज्ञापन


संतोष शिमला में आज लेंगे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक 
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी नई दिल्ली से हिमाचल पहुंच गए हैं। वह बुधवार को धर्मशाला और हमीरपुर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओें से मिले और वीरवार को शिमला पहुंचेंगे। वह वीरवार को यहां पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed