{"_id":"4d6bc0c039f309c6a870a813141c616b","slug":"bjp-walkout-from-hp-vidhansabha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं ने फिर किया विधानसभा से वॉकआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेताओं ने फिर किया विधानसभा से वॉकआउट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 02 Apr 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा कार्यालय के बाहर खूनी झड़प मामले में विपक्ष ने वीरवार को सदन से वॉकआउट कर दिया। पहले विपक्ष के विधायकों ने सदन के भीतर नारेबाजी की। उसके बाद परिसर में जाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
भाजपा विधायक सुरेश भारद्वाज ने कहा कि विपक्ष विधानसभा में इस मामले को लगातार उठा रहा है लेकिन सरकार इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के बाहर पथराव और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया है।
विज्ञापन
इसमें एक कार्यकर्ता की आंख फूट गई है। इससे गंभीर क्या मामला हो सकता है। भारद्वाज ने कहा कि खूनी झड़प के बारे में विपक्ष लगातार सरकार से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है लेकिन सरकार इस मामले की गंभीरता से जांच नहीं कर रही है।
विज्ञापन
इसके बाद विधायक रणधीर शर्मा और रिखी राम कौंडल ने भी भाजपा कार्यालय के बाहर खूनी झड़प मामले में सरकार से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विपक्ष के वॉकआउट के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथ में न तो पत्थर थे और न लाठियां। उन्होेंने कहा कि विपक्ष को तो सिर्फ बाहर जाने के लिए बहाना चाहिए।