फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bjp upadhyaksh Kripal Parmar attend Himachal bjp karyasamiti baithak in shimla

शिमला: कृपाल परमार ने वापस लिया इस्तीफा, कार्यसमिति की बैठक में भी हुए शामिल

Fri, 26 Nov 2021 09:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 26 Nov 2021 09:09 PM IST
सार

मंगलवार को कृपाल परमार ने इस्तीफा देते हुए आरोप लगाए थे कि संगठन और सरकार में बैठे कुछ लोग प्रताड़ित कर रहे हैं, इसलिए वह पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

विज्ञापन
bjp upadhyaksh Kripal Parmar attend Himachal bjp karyasamiti baithak in shimla
होटल पीटरहॉफ शिमला में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मौजूद नेता और पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपचुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद पिछले तीन दिन से आत्ममंथन में जुटी भाजपा के लिए शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा। फतेहपुर उपचुनाव में टिकट न मिलने और फिर पार्टी और सरकार के कुछ लोगों की तथाकथित प्रताड़ना से नाराज कृपाल परमार ने शुक्रवार को पार्टी उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा वापस ले लिया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना और अन्य से बातचीत के बाद वह प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भी शामिल हुए।

विज्ञापन


पहले कहा जा रहा था कि वह बैठक में शामिल नहीं होंगे, लेकिन खन्ना के फोन पर संपर्क करने के बाद वह मान गए। परमार ने बताया कि उनकी जो भी समस्या थी, वह पार्टी से साझा की थी। उपयुक्त मंच से उन्हें आश्वासन मिले हैं। वह पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं, इसलिए पार्टी के आदेश के अनुसार ही काम करेंगे।
विज्ञापन


बता दें, मंगलवार को कृपाल परमार ने इस्तीफा देते हुए आरोप लगाए थे कि संगठन और सरकार में बैठे कुछ लोग प्रताड़ित कर रहे हैं, इसलिए वह पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उनके इस्तीफे की खबर सार्वजनिक होने के बाद पहले ही हार पर चिंतन में जुटी भाजपा के नेताओं के माथे पर शिकन और बढ़ गई थी। हालांकि, इस बीच खन्ना और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी उनसे बात कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद अब फिलहाल हालात सामान्य हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार, संगठन और कार्यकर्ता में आपसी संवाद पर फोकस होना जरूरी : जयराम
भाजपा कार्यसमिति की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मिशन 2022 रिपीट करने के लिए कमर कसकर तैयार रहने का आह्वान किया। कहा कि सरकार, संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संवाद बेहद जरूरी है। इसके बिना कोई भी पार्टी किसी भी सरकार को रिपीट या सत्तासीन नहीं करा सकती। कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका पर बल देते हुए पदाधिकारियों से आह्वान किया कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता से संवाद और संपर्क को बढ़ाना होगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को गिरकर उठना और आगे बढ़ना के ध्येय वाक्य को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को सरकार के विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका को अदा करने का आह्वान किया। साथ ही सरकार, संगठन और कार्यकर्ता में आपसी संवाद और संपर्क बना रहे, उस ओर बल देना होगा। हाल में हुए उपचुनाव के परिणाम का सम्मान करते हुए स्वयं जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि चुनावी जनादेश से सीख लेकर सकारात्मकता से आगे बढ़ना होगा।

सरकार के काम जनता तक न पहुंचा पाने से हुई हार : कश्यप
जयराम सरकार ने कई अच्छी योजनाएं शुरू कीं, लेकिन सरकार के काम जनता तक न पहुंचा पाने और कांग्रेस के दिवंगत नेताओं के प्रति सहानुभूति और अति आत्मविश्वास से उपचुनाव में भाजपा की हार हुई है। यह बात होटल पीटरहॉफ शिमला में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बीच आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कही। 

कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के डबल इंजन ने राज्य में विकास के नए आयाम गढ़े। लंबे समय से लटकी अटल टनल को तैयार कर देश और राज्य को सौगात दी। विभिन्न तरह के कार्य और फैसले लिए, जिनसे जनता को लाभ हुआ। असंख्य संस्थान पिछले दिनों में प्रदेश में खुले हैं। गृहिणी सुविधा योजना, जनमंच कार्यक्रम, हिमकेयर, सहारा योजना के जरिये हिमाचल को विकास के शिखर पर ले जाने के लिए गंभीर प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जल्द हिमाचल आ सकते हैं। अभी उनके दौरे की तारीख तय नहीं है। पीएमओ से समय मिलते ही पीएम के दौरे की घोषणा की जाएगी।

उपचुनाव में मिली हार के कारणों के जवाब में कहा कि सीएम जयराम सरकार और वह खुद संगठन की तरफ से हार की जिम्मेदारी लेते हैं। हारकर बैठा नहीं जाता, बल्कि उससे सीखकर आगे बढ़ा जाता है। कहा कि लाभार्थियों का सम्मेलन और 27 दिसंबर से डोर टू डोर महासंपर्क कर लोगों से जुड़ा जाएगा।

सरकार संगठन में बदलाव के सवाल पर कहा कि बदलाव का फैसला हाईकमान लेता है। सरकार और संगठन साथ मिलकर 2022 में चुनाव जीतकर फिर सरकार बनाएंगे। बागियों और भितरघातियों पर कार्रवाई के सवाल को वह टाल गए। वीरवार को पार्टी प्रवक्ता के लिस्ट तैयार होने और जल्द कार्रवाई की बात पर वह बोले कि उन्हें ऐसी किसी लिस्ट की जानकारी नहीं है।

सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाएं सभी कार्यकर्ता : खन्ना
भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग की चिंता की और बड़ी संख्या में सभी वर्गों के लिए योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपनी सरकार के कामों को जनता तक पहुंचना है। कहा कि हमने विधायक का रिपोर्ट कार्ड इसलिए बनवाया था, ताकि विधायक के विधानसभा क्षेत्र में हुए करोड़ों के काम का जनता को पता चले। अब सभी विधायक 4 साल का रिपोर्ट कार्ड भी बनाएंगे। कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दें और हर घर पर संपर्क कर बड़ा झंडा लगाएं और नाम की पट्टिका भी लगाएं। संपर्क अभियान से प्रदेश का वातावरण बदलेगा और यह अभियान 2022 की नींव होगी।


भाजपा सत्ता में सुख के लिए नहीं, जनता की सेवा के लिए आती है : धूमल
पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि भाजपा सत्ता में सुख भोगने नहीं आती है, बल्कि गरीब जनता की सेवा करने आती है। कहा कि पार्टी जो कार्यक्रम तय करेगी, उनको धरातल तक ले जाना है और सरकार की जन कल्याण योजनाओं को घर-घर तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं की सुनेंगे और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर 2022 में फिर सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी कमी लगती है तो नेतृत्व से बात करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed