फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP took out Tiranga Yatra in Shimla, Jairam said- now we have to move towards secular civil code

Shimla: भाजपा ने शिमला में निकाली तिरंगा यात्रा, जयराम बोले-अब हमे सेक्युलर सिविल कोड की तरफ जाना होगा

Thu, 15 Aug 2024 06:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 Aug 2024 06:33 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हमने सांप्रदायिक सिविल कोड में 75 साल बिताए हैं, अब हमें सेक्युलर सिविल कोड की तरफ जाना होगा।

विज्ञापन
BJP took out Tiranga Yatra in Shimla, Jairam said- now we have to move towards secular civil code
शिमला में भाजपा की तिरंगा यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा जिला शिमला की ओर से आयोजित हर घर तिरंगा यात्रा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। यात्रा में उनके साथ प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, कोषाध्यक्ष कमल सूद, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर, संजय सूद, जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर उपस्थित रहे। युवा मोर्चा ने इस कार्यक्रम में अग्रिम भूमिका निभाई। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज ने इस यात्रा में युवाओं का नेतृत्व किया।  जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि हर घर तिरंग यात्रा में अद्भुत जोश देखने को मिला। युवा, बुजुर्ग, महिलाओं ने इस तरंगा यात्रा में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर भी पीएम नरेंद्र मोदी ने इस अभियान का जिक्र किया था।

विज्ञापन


 उन्होंने कहा की पीएम मोदी ने आपने संबोधन में बताया कि आजादी से पहले सैकड़ों साल की गुलामी का हर कालखंड संघर्ष का रहा। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के पहले भी कई आदिवासी क्षेत्र थे, जहां आजादी की जंग लड़ी जाती थी। 40 करोड़ देशवासियों ने वो जज्बा दिखाया, सामर्थ्य दिखाया, एक सपना और संकल्प लेकर चलते रहे, भारत की आजादी का। हमारी रगों में उन्हीं का खून है। 40 करोड़ लोगों ने गुलामी की जंजीरों को तोड़ दिया था, दुनिया की महासत्ता को उखाड़ फेका था।
विज्ञापन



40 करोड़ लोग गुलामी की बेड़ियों को तोड़ सकते हैं, आजादी के सपने को पूरा कर सकते हैं तो 140 करोड़ मेरे परिवारजन अगर संकल्प लेकर, एक दिशा निर्धारित कर चल पड़ते हैं तो चुनौतियां कितनी भी क्यों न हो, संसाधनों के लिए जूझने की नौबत हो तो भी हर चुनौती को पार कर समृद्ध भारत बना सकते हैं। 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।  जयराम ने कहा कि  देश के संविधान निर्माताओं का भी यूनिफॉर्म सिविल कोड का सपना था। जो कानून धर्म के आधार पर देश को बांटते हैं और ऊंच-नीच का कारण बनते हैं, ऐसे कानूनों के लिए देश में कोई जगह नहीं हो सकती। हमने सांप्रदायिक सिविल कोड में 75 साल बिताए हैं, अब हमें सेक्युलर सिविल कोड की तरफ जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed