{"_id":"6345826e143a8054694f57ac","slug":"bjp-tickets-will-be-decided-only-after-modi-and-shah-s-visit-to-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: मोदी और शाह के हिमाचल दौरे के बाद ही होगा भाजपा के टिकटों पर फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: मोदी और शाह के हिमाचल दौरे के बाद ही होगा भाजपा के टिकटों पर फैसला
Wed, 12 Oct 2022 11:01 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:01 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
नरेंद्र मोदी-अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो :
PTI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हिमाचल प्रदेश के दौरे के बाद ही यहां पर भाजपा के टिकटों पर फैसला होगा। बिलासपुर के बाद ऊना और चंबा में मोदी और सिरमौर में शाह जनता की नब्ज टटोलेंगे। इसके बाद ही टिकटों को तय करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकती है। इन दोनों प्रमुख केंद्रीय नेताओं के आगामी दिनों के दौरों के बाद नई दिल्ली में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाने की तैयारी है। आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने के बाद इन दोनों ही नेताओं की एक-एक रैली जल्द ही शिमला और मंडी में भी हो सकती है। पीएम नरेंद्र मोदी वीरवार को हिमाचल प्रदेश आ रहे हैं। पहले उनका कार्यक्रम 13 अक्तूबर को चंबा में ही जनसभा करने का था, लेकिन अचानक ऊना में भी दूसरी रैली रखवा दी है।
इससे वह स्वाभाविक रूप से चंबा और ऊना में एक साथ जनता की नब्ज टटोलना चाह रहे हैं। इससे पहले पांच अक्तूबर को मोदी ने बिलासपुर में भी एम्स का उद्घाटन कर जनसभा की और वह यहां पर भी लोगों के उत्साह से रूबरू हुए। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी की जनसभा को बारिश के चलते आगे टालना पड़ा था। भाजपा के सूत्रों के अनुसार मोदी फिर मंडी आने के इच्छुक हैं। इसके अलावा वह एक जनसभा शिमला में भी कर सकते हैं। अमित शाह के भी दोनों ही जिलों के कार्यक्रम बनाए जा सकते हैं। ये कार्यक्रम इसी महीने तय हो सकते हैं। वहीं, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मंगलवार देर शाम को मोदी और शाह के दौरों को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से उपयुक्त संख्या जुटाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई।