फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP tickets will be decided only after Modi and Shah's visit to Himachal

Himachal: मोदी और शाह के हिमाचल दौरे के बाद ही होगा भाजपा के टिकटों पर फैसला

Wed, 12 Oct 2022 11:01 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Oct 2022 11:01 AM IST
विज्ञापन
सार
बिलासपुर के बाद ऊना और चंबा में मोदी और सिरमौर में शाह जनता की नब्ज टटोलेंगे।  इसके बाद ही टिकटों को तय करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकती है। 
loader
BJP tickets will be decided only after Modi and Shah's visit to Himachal
नरेंद्र मोदी-अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हिमाचल प्रदेश के दौरे के बाद ही यहां पर भाजपा के टिकटों पर फैसला होगा। बिलासपुर के बाद ऊना और चंबा में मोदी और सिरमौर में शाह जनता की नब्ज टटोलेंगे। इसके बाद ही टिकटों को तय करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकती है। इन दोनों प्रमुख केंद्रीय नेताओं के आगामी दिनों के दौरों के बाद नई दिल्ली में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाने की तैयारी है। आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने के बाद इन दोनों ही नेताओं की एक-एक रैली जल्द ही शिमला और मंडी में भी हो सकती है। पीएम नरेंद्र मोदी वीरवार को हिमाचल प्रदेश आ रहे हैं। पहले उनका कार्यक्रम 13 अक्तूबर को चंबा में ही जनसभा करने का था, लेकिन अचानक ऊना में भी दूसरी रैली रखवा दी है।



इससे वह स्वाभाविक रूप से चंबा और ऊना में एक साथ जनता की नब्ज टटोलना चाह रहे हैं। इससे पहले पांच अक्तूबर को मोदी ने बिलासपुर में भी एम्स का उद्घाटन कर जनसभा की और वह यहां पर भी लोगों के उत्साह से रूबरू हुए। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी की जनसभा को बारिश के चलते आगे टालना पड़ा था। भाजपा के सूत्रों के अनुसार मोदी फिर मंडी आने के इच्छुक हैं। इसके अलावा वह एक जनसभा शिमला में भी कर सकते हैं। अमित शाह के भी दोनों ही जिलों के कार्यक्रम बनाए जा सकते हैं। ये कार्यक्रम इसी महीने तय हो सकते हैं। वहीं, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मंगलवार देर शाम को मोदी और शाह के दौरों को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से उपयुक्त संख्या जुटाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed