हिमाचल भाजपा: खन्ना बोले- जीतने की क्षमता के आधार पर होगा टिकट पर फैसला
पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान खन्ना ने कहा कि अभी उपचुनाव की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पार्टी ने तैयारी कर ली है। जीतने की क्षमता के आधार पर प्रत्याशियों के नाम पर फैसला लिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की दो विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को लेकर चल रही कयासबाजी के बीच शनिवार को भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने बड़ा बयान दिया है। पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान खन्ना ने कहा कि अभी उपचुनाव की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पार्टी ने तैयारी कर ली है। जीतने की क्षमता के आधार पर प्रत्याशियों के नाम पर फैसला लिया जाएगा। खन्ना ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। अमरिंदर सिंह पर चुटकी लेते हुए कहा कि एक हिमाचल है जहां के मुख्यमंत्री सरपंच का भी फोन उठा लेते हैं, वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री तो अपने मंत्रियों का ही फोन नहीं उठाते।
पंजाब सरकार के सत्रह लाख नौकरियां देने के दावे पर उन्होंने कहा कि अगर नौकरियां दी हैं तो अखबारों में एड क्यों नहीं देखने को मिले। पंजाब की सरकार आम जनता की बजाय पूर्व मुख्यमंत्री सरदार बेअंत सिंह, सांसदों, नेताओं, मंत्रियों और विधायकों के रिश्तेदारों को नौकरियां दे रही है। भाजपा की तीन दिवसीय बैठकों पर खन्ना ने कहा कि पार्टी के हित में अच्छे माहौल में मंथन हुआ और सभी से संवाद हो, यह भाजपा का मूलमंत्र है। उपचुनाव को लेकर प्रभारियों की नियुक्ति हो चुकी है और जिले में भी मंत्री प्रभारियों की नियुक्ति हुई है। दावा किया कि फतेहपुर सीट पहले कांग्रेस के पास थी, लेकिन उसे भी जीत कर पार्टी अपनी झोली में डालेगी।
पेट्रोल-डीजल की डिमांड के साथ कम होगा दाम
बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम पर खन्ना ने कहा कि कोरोना के समय में तेल की डिमांड और खपत बेहद कम थी, जिसकी वजह से उत्पादन कम हो गया था। अब जैसे-जैसे डिमांड बढ़ेगी तो उत्पादन बढ़ेगा और कीमत में कमी आएगी। इससे पहले उन्होंने पंजाब में अकाली दल और बसपा के बीच हुए गठबंधन पर टिप्पणी करने से मना कर दिया।