फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp targets himachal govt.

पुलिस, प्रशासन के सहयोग से जलाए जा रहे पुतले: भाजपा

Mon, 14 Dec 2015 09:00 PM IST
Updated Mon, 14 Dec 2015 09:00 PM IST
विज्ञापन
bjp targets himachal govt.

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता गणेश दत्त और प्रदेश महामंत्री डा. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पुलिस और प्रशासन के सहयोग से प्रधानमंत्री के पुतले जलाये जा रहे हैं। प्रशासन तमाशबीन बनकर तमाशा देख रहा है। भाजपा ने शिमला की घटना की न्यायिक जांच और दोषियों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने कहा शिमला की घटना प्रशासन के माथे पर एक प्रकार से कलंक जैसा है। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया जा रहा था और दूसरी ओर पुलिस और प्रशासन सारी घटना को मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रहा था।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री डा. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पुतला जलाने के मामले में प्रशासन दोहरा मापदंड अपना रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जब रोष स्वरूप मुख्यमंत्री का पुतला जलाने का प्रयास करते हैं तो पुतले को पुलिस द्वारा छीना जाता है। पार्टी के कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट से लापरवाह अफसरों पर शिकंजा कसने की गुहार

bjp targets himachal govt.

दूसरी ओर प्रदेश भर में सरेआम प्रधानमंत्री के पुतले जलाये जाते हैं और पूरा प्रशासन पुतले जलाने में एक प्रकार से सहयोग करता है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से पूछा है कि एक ही घटना में दो प्रकार के नियम क्यों लागू किए जा रहे हैं? भाजपा प्रवक्ता गणेश दत्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने एक जनहित याचिका में प्रदेश सरकार से पूछा है कि प्रधानमंत्री के पुतले जलाने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ क्या कार्यवाही की गई है।

लेकिन एक महीने से अधिक का समय बीतने के बावजूद प्रदेश सरकार की ओर से सभी जिलाधीशों व जिला पुलिस अधीक्षकों के जवाब अभी तक प्रदेश उच्च न्यायालय को प्राप्त नहीं हुए हैं। इससे स्पष्ट है कि सरकार के इशारे पर प्रधानमंत्री के पुतले सरेआम जलाए जा रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बन कर तमाशा देख रहा है।

भारतीय जनता पार्टी ने सरकार से मांग की है कि गत एक वर्ष में प्रधानमंत्री के पुतले जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो। न्यायालय से निवेदन किया है कि उन सभी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही हो, जो प्रधानमंत्री के पुतले जलाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई कार्यवाही अमल में नहीं ला रहे हैं।

घटना के बाद एसपी ने दिए एफआईआर दर्ज करने के आदेश

bjp targets himachal govt.

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आग से झुलसने के मामले में एसपी शिमला ने एफआईआर के आदेश जारी किए हैं। मामला सामने आने के बाद एसपी ने थाना सदर को जांच के आदेश देते हुए कहा कि पूरे मामले की छानबीन करें । किसकी लापरवाही की वजह से यह हादसा पेश आया है। इस मामले में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करें। हादसे में कई कार्यकर्ता मामूली तौर पर चोटिल हुए हैं लेकिन एक कार्यकर्ता आग लगने से काफी झुलसे हैं।

एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि घटना के तत्काल बाद मुकदमा दर्ज करने के निर्देश जारी कर दिए गए थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं शाम को भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल स्थानीय विधायक सुरेश भारद्वाज की अगुवाई में एएसपी सिटी भजन देव नेगी से मिला।

विधायक ने एएसपी भजन नेगी से मांग की है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रशासन को केस दर्ज करना चाहिए देश के प्रधान मंत्री का पुतला फूंकना कानून के खिलाफ है। एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। इसमें मुकदमा दे दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed