फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp target to become number one party: dhumal

इस मामले में चीन को पीछे कर देगी भाजपा

Wed, 05 Nov 2014 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बंगाणा(ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, बंगाणा(ऊना) Updated Wed, 05 Nov 2014 10:18 PM IST
विज्ञापन
bjp target to become number one party: dhumal

भाजपा का सदस्यता अभियान जोरों शोरों से शुरू हो गया है। पार्टी ने इस बार जो लक्ष्य रखा है उसके बाद भाजपा का कद और भी बढ़ जाएगा। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान एक महापर्व है।

विज्ञापन


जो विश्व के बडे़ राजनीतिक दल के रूप में भाजपा को पहचान दिलाएगा। बंगाणा में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की भाजपा सदस्यता कार्यशाला को संबोधित करते हुए धूमल ने कहा कि वर्ष 2015 को भाजपा सदस्यता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश में हर बूथ पर सदस्यता अभियान करने की रणनीति तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल चीन की कम्युनिस्ट पार्टी साढे़ आठ करोड़ सदस्यों के साथ सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। जिसे पछाड़कर भाजपा ने सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनने के लिए भारत में साढे़ दस करोड़ सदस्यता करने का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान को गंभीरता से लें कार्यकर्ता: सत्ती

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को गंभीरता से लें और स्वयं घर-घर जाकर सदस्य बनाएं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की सदस्यता नए सिरे से की जाएगी।


उन्होंने कहा कि घर में बैठ कर या मात्र दो-तीन लोगों के बीच ही सदस्यता अभियान नहीं चलना चाहिए। बल्कि इसे व्यापक रूप से चलाया जाना चाहिए ताकि भाजपा की सोच हर व्यक्ति तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि इस सदस्यता अभियान में कोई फर्जी सदस्यता नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed